*लखनऊ।* राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित स्प्रिचुअल, एकेडमिक एंड कल्चर फेस्टिवल के ग्रैंड फिनाले में शामिल होने मुंबई से विशेष तौर पर आईं बॉलीवुड अभिनेत्री एवं डांस-फिटनेस एक्सपर्ट मिस क्रिस्टीना रसाली ने कार्यक्रम की जमकर सराहना की।
इस मौके पर क्रिस्टीना रसाली ने कहा कि लखनऊ में युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसा भव्य मंच मिलना काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा, "बीके डॉ. अंजलि गुप्ता और बीके उमा माता जी की यह पहल वाकई दिव्य है। ड्राइंग, डांस और परफॉर्मेंस के जरिए नई प्रतिभाओं को जो प्लेटफॉर्म दिया गया है, वह युवाओं का भविष्य संवारेगा।"
स्प्रिचुअल एनर्जी पर बात करते हुए क्रिस्टीना ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में युवाओं के लिए 'प्यूरिटी, पीस और पर्सनालिटी' बेहद जरूरी है। "मैं खुद डांस और फिटनेस के जरिए युवाओं को प्रेरित करती हूं, लेकिन जब इसमें आध्यात्मिक ऊर्जा जुड़ जाती है तो व्यक्तित्व निखर जाता है। यहां आकर जो पॉजिटिव वाइब्स मिलीं, वह अद्भुत हैं।"
उन्होंने आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि लखनऊ के युवाओं में गजब का टैलेंट है। ऐसे आयोजन उन्हें सही दिशा देंगे। क्रिस्टीना रसाली डांस एंड फिटनेस स्ट्रीम की फाउंडर हैं और युवाओं को डांस व फिटनेस के माध्यम से प्रेरित करती हैं ।
कार्यक्रम का आयोजन बीके डॉ. अंजलि गुप्ता और बीके उमा माता जी द्वारा किया गया।


Comments
Post a Comment