*लखनऊ।* राजधानी के रवीन्द्रालय, चारबाग में शनिवार को ग्रेडप्लस AI पावर्ड लर्निंग ऐप का भव्य शुभारंभ हुआ। 600 से ज्यादा स्कूल प्रबंधक, प्रिंसिपल, शिक्षक और छात्रों की मौजूदगी में शिक्षा में AI युग की शुरुआत की गई। IIT कानपुर से पीएचडी डॉ. दीपक सिंह, यूपी प्राइवेट स्कूल मैनेजर फाउंडेशन के अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा समेत कई शिक्षा विशेषज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए।
ऐप में फोटो अपलोड कर सवाल का स्टेप-बाय-स्टेप हल, इंस्टेंट डाउट सॉल्विंग, पर्सनलाइज्ड लर्निंग और एग्जाम प्रिपरेशन टूल्स मिलेंगे। ये 24x7 डिजिटल टीचर की तरह काम करेगा। छात्रों ने AI ट्यूटर और डाउट सॉल्विंग फीचर्स को सबसे उपयोगी बताया। कार्यक्रम में यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर के टॉपर्स और प्रकाश विद्या मंदिर के मेधावियों को CEO महेन्द्र ओझा ने सम्मानित किया।
CEO महेन्द्र ओझा ने कहा कि हमारा मकसद हर छात्र तक 24x7 AI-सक्षम डिजिटल शिक्षक पहुंचाना है। ग्रेडप्लस का लक्ष्य स्मार्ट लर्निंग, प्रदर्शन विश्लेषण और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन एक प्लेटफॉर्म पर देना है।

Comments
Post a Comment