लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में प्रस्तावित वेंडिंग ज़ोन के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। रविवार को बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिस स्थान पर वेंडिंग ज़ोन बनाया जा रहा है, वहां पहले से ही यातायात का भारी दबाव रहता है। वेंडिंग ज़ोन बनने से जाम की समस्या और गंभीर होगी, जिससे स्थानीय निवासियों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने वेंडिंग ज़ोन बनाने से पहले क्षेत्र का ट्रैफिक सर्वे नहीं कराया और न ही लोगों की राय ली। जाम की वजह से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

Comments
Post a Comment