लखनऊ, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन का 24-06-2026 को हुये चुनाव के क्रम में संगठन कार्यालय, भूतल 10 अशोक मार्ग, जवाहर भवन लखनऊ में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ मुख्य चुनाव अधिकारी कमल अग्रवाल प्रान्तीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा दिलाई गई। इस अवसर पर श्री नरेंद्र प्रताप सिंह संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ एवं श्री जेपी पांडे प्रान्तीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशंस, उत्तर प्रदेश भा.कृ.से.वि. सेवा संघ एवं विशेष रूप से श्री आलोक सिंह रेकवार पूर्व अध्यक्ष,प्रबन्ध कार्यकारिणी एवं वर्तमान संरक्षक जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी कल्याण संघ, श्री राम भजन मौर्य प्रान्तीय कोषाध्यक्ष , अफीफ सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ मुख्य रुप से उपस्थित रहे।
निम्नांकित निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली जिसमें अध्यक्ष पद पर श्री समरजीत सिंह, महासचिव पद पर हेमंत कुमार गूजर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अजीत कुमार रावत, उपाध्यक्ष श्री चंदन श्रीवास्तव, श्री मुंतजिर मेहंदी, मोना चौधरी, सचिव गौरव मिश्रा, संगठन सचिव राम केदल प्रचार मंत्री, पंकज रावत कोषाध्यक्ष ऑडिटर अभिषेक प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार कार्यालय सचिव श्रवण कुमार यादव ने शपथ ली। इस मौके पर अध्यक्ष श्री समरजीत सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की पेंडिंग समस्याओं, प्रमोशन, सैलरी में अंतर, मेडिकल सुविधाओं और जवाहर भवन इंदिरा भवन की बेसिक समस्याओं को प्रियोरिटी पर पूरा करने की कोशिश की जाएगी।
महासचिव हेमंत कुमार गूजर ने कहा कि वेलफेयर एसोसिएशन और जवाहर भवन में लंबे समय से कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर उच्च अधिकारियों से मिलेंगे और पुरानी पेंशन दिलाने आदि कर्मचारियो की समस्याओं को हल कराएंगे।
12 दिसंबर 2026 को ऑल इंडिया स्टेट एम्प्लॉइज फेडरेशन द्वारा अपनी मांगों को लेकर होने वाली राष्ट्रव्यापी रैली ,रामलीला मैदान, नई दिल्ली में संगठन पूरा सहयोग देकर उसमें हिस्सा लेगा।


Comments
Post a Comment