बड़े मंगल पर राजेश कुमार जायसवाल (ऑक्सीजन मैन) द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल के पावन अवसर पर राजेश कुमार जायसवाल (ऑक्सीजन मैन) द्वारा प्रेमा अपार्टमेंट, हनुमान सेतु के निकट विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर आयोजक राजेश कुमार जायसवाल ने कहा कि बड़े मंगल की परंपरा लखनऊ की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। समाज की सेवा और जनकल्याण की भावना से आयोजित इस भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन की सराहना की।
भंडारे के सफल आयोजन में अंकुश जायसवाल, सताक्षी जायसवाल, काशवी जायसवाल, दर्श जायसवाल, राज कुमार जायसवाल, पुष्पा जायसवाल, रजनीश कुमार, नीलिका जायसवाल, राजेश कुमार एवं संगीता जायसवाल का विशेष योगदान रहा। सभी ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया।
कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Comments
Post a Comment