बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने की। बैठक में प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए कानपुर नगर में दो नई नियुक्तियां की गईं। ।
समाजसेवी अलंकार पाण्डेय को प्रदेश सचिव, लोजपा (प्रबुद्ध प्रकोष्ठ) एवं संजीव सिंह को जिलाध्यक्ष, कानपुर नगर मनोनीत किया गया। दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। बैठक में आगामी 5 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के राजधानी लखनऊ में आगमन पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी विस्तार से विचार विमर्श किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित कार्यक्रम को बूथ स्तर तक सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट जाएं। बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई



Comments
Post a Comment