लखनऊ। गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ द्वारा आज आग्निकांड में दिवंगत हुए छात्रों एवं छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक शांति मार्च निकाला गया। यह मार्च गुरुद्वारा आलमबाग से प्रारंभ होकर रामनगर, आलमबाग क्रॉसिंग होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंचा।
शांति मार्च में शामिल संगत ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु अरदास की।
इस अवसर पर दशमेश पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सरबजीत कौर एवं विद्यालय के शिक्षकगण भी शांति मार्च में शामिल हुए।
मार्च में गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य श्री निर्मल सिंह, श्री त्रिलोक सिंह, श्री रतपाल सिंह, श्री हरजीत सिंह सरला, श्री राजेंद्र सिंह राजू, श्री इकबाल सिंह, श्री गुरदीप सिंह, श्री इंदर पाल सिंह, श्री भूपिंदर सिंह, श्री परविंदर सिंह तथा श्री इंदर मोहन चावला सहित बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया।

Comments
Post a Comment