लखनऊ, जिलाधिकारी कार्यालय पर आयोजित ज्ञापन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं संगठनों के लगभग 450 से अधिक श्रमिक, कर्मचारी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लखनऊ, श्रमिक हितों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भारतीय मजदूर संघ, लखनऊ जिला इकाई द्वारा प्रदेश के श्रमिकों, कर्मचारियों, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों, आंगनबाड़ी, आशा, सफाई, परिवहन, बैंक, ग्रामीण बैंक, बीमा, विश्वविद्यालय, डाक विभाग, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), विद्युत, सिंचाई, नगर निगम तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के नाम जिलाधिकारी, लखनऊ के माध्यम से 30 सूत्रीय मांग-पत्र* सौंपा गया।
ज्ञापन में बढ़ती *महंगाई, बेरोजगारी, श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक असुरक्षा, संविदा एवं आउटसोर्सिंग* व्यवस्था में व्याप्त शोषण तथा कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। भारतीय मजदूर संघ ने सरकार से श्रमिकों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु त्वरित, प्रभावी एवं संवेदनशील कदम उठाने का आग्रह किया।
ज्ञापन की प्रमुख मांगों में 01 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग की संस्तुतियों को लागू करना विश्वविद्यालय कर्मचारियों कों सेवा निवृत्ति के बाद अवकाश नगदीकरण एवम कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए । न्यूनतम वेतन ₹72,000 प्रतिमाह निर्धारित करना, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों का नियमितीकरण, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक मानदेय प्रदान करना तथा विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करना शामिल है।
इसके अतिरिक्त 108 एवं 102 एम्बुलेंस कर्मियों की समस्याओं का समाधान, ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा कवरेज, पत्रकारों के लिए सुरक्षा एवं कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा EPS-95 पेंशनधारकों की लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
भारतीय मजदूर संघ ने स्पष्ट किया कि यदि श्रमिकों एवं कर्मचारियों की इन न्यायोचित एवं जनहितकारी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण माध्यमों से व्यापक जन-जागरण एवं आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगा।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार श्रमिकों एवं कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मांगों पर सकारात्मक एवं समयबद्ध निर्णय लेगी।
ज्ञापन कार्यक्रम भारतीय मजदूर संघ, लखनऊ के **जिलाध्यक्ष श्री कीर्तिवर्धन सिंह** एवं **जिला मंत्री श्री रिंकू राय** के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर **प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री राकेश सिंह** विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा उन्होंने श्रमिक एकता और संगठन की मजबूती पर बल दिया।
कार्यक्रम में *बैंक, ग्रामीण बैंक, बीमा क्षेत्र, BSNL (BTEU एवं AIGETOA), रेलवे, रोडवेज, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL), लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA), लखनऊ विश्वविद्यालय, डाक एवं तार विभाग, RMS (रेल डाक सेवा), जल संस्थान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), नगर निगम (मार्ग प्रकाश विभाग), Hewlett Polytechnic, पर्यटन विभाग, राज्य कर्मचारी संगठन, अंशकालिक संघ सहित विभिन्न विभागों* एवं संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर *भारतीय मजदूर संघ लखनऊ जिला इकाई* की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने श्रमिकों और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
ज्ञापन की प्रति **जिलाधिकारी लखनऊ** को सौंपते हुए प्रदेश के करोड़ों श्रमिकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई।
**प्रमुख रूप से उपस्थित विभाग एवं संगठन* बैंक, ग्रामीण बैंक, BSNL (BTEU), BSNL (AIGETOA, रेलवे, रोडवेज, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL), लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA), लखनऊ विश्वविद्यालय, डाक एवं तार विभाग, RMS (रेल डाक सेवा), जल संस्थान, लखनऊ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), नगर निगम (मार्ग प्रकाश विभाग), Hewlett Polytechnic, पर्यटन विभाग, राज्य कर्मचारी संगठन, अंशकालिक संघ, बीमा क्षेत्र (LIC), ऊर्जा विभाग, आशा एवम आंगनवाड़ी
प्रदर्शन में मुख्य रूप से
कार्यकारी प्रदेश भारतीय मज़दूर संघ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष कीर्तिवर्धन सिंह जिला मंत्री रिंकू राय, राज्य कर्मचारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हरि शरण मिश्रा, महामंत्री महेंद्र दीक्षित, lda से महामंत्री देवेंद्र शुक्ला, BSNL अधिकारी संगठन से चौधरी कर्मचारी संगठन से अजय सिंह, रोडवेज से राकेश बाली, सी के शुक्ला, अमीर जावेद, दानिश, रेलवे से संतोष भट्ट एवं शिवम सिंह यूनियन बैंक से विशाखा वर्मा समेत सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment