राजधानी लखनऊ के पारा स्थित मणिमहेश मंदिर में मूर्ति स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं रासलीला कार्यक्रम का पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। पूरे सप्ताह चले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।समापन अवसर पर विधायक प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मंदिर के महंत मनोहर पुरी ने आए हुए सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और श्रद्धा के कारण ही यह आयोजन सफल और भावपूर्ण बन सका। कार्यक्रम की मुख्य व्यवस्थापिका अनीता तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम हैं। इससे आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति और सभ्यता की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए। आयोजकों ने सभी भक्तों, सहयोगियों और व्यवस्थापकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


Comments
Post a Comment