लखनऊ। लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष नटवर गोयल द्वारा लालबाग कार्यालय में दानवीर भामाशाह की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई। उन्होंने कहा कि यह दिन व्यापारिक कल्याण दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि भामाशाह जी का त्याग और दानवीरता आज भी व्यापारी समाज के लिए प्रेरणा है। भामाशाह जी ने राष्ट्रहित में अपना सर्वस्व दान कर दिया था। आज के युवाओं और व्यापारियों को उनके आदर्शों से सीख लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
श्री गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार भी कई योजनाओं के माध्यम से नए व्यापारियों और स्टार्टअप को सहयोग दे रही है ताकि वह अपने पैरों पर खड़े होकर समाज को समृद्ध बना सकें। वैश्य समाज व्यापारी समाज के रूप में हमेशा से देश को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाता रहा है।
उन्होंने कहा कि लघु उद्योग निगम भामाशाह जी के सिद्धांतों पर चलकर छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारा लक्ष्य है।
कार्यक्रम में व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सत्य प्रकाश गुलेरी , राम मोहन अग्रवाल, रिता मित्तल पूर्व मंत्री नानकदिन भुर्जी,पार्षद दीपू जयसवाल, सुनील कुमार गुप्ता, पार्षद गीता गुप्ता समेत वैश्य समाज के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।




Comments
Post a Comment