लखनऊ,बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शालीमार गार्डन वे, IM रोड में मेदांता फाउंडेशन के सहयोग से योग कार्यक्रम और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षित शिक्षकों ने सोसाइटी के निवासियों को योग विद्या सिखाई और दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षकों ने बताया कि योग शारीरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है।
कार्यक्रम में RWA के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत कार्यकारिणी के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ योगाभ्यास किया और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।
*स्वास्थ्य जांच शिविर*: मेदांता की टीम द्वारा सोसाइटी परिसर में हेल्थ कैंप भी लगाया गया। इसमें निवासियों के ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, बीपी और अन्य सामान्य जांचें निःशुल्क की गईं। निवासियों ने इस पहल की सराहना की।
RWA पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन सोसाइटी में स्वास्थ्य और सकारात्मक माहौल बनाते हैं। अंत में RWA और मेदांता फाउंडेशन का इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया गया ।


Comments
Post a Comment