Skip to main content

Posts

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

कैशलेस चिकित्सा और पुरानी पेंशन की मांग के साथ सड़कों पर उतरे माध्यमिक शिक्षक

  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय शिक्षा भवन पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। धरने का संचालन प्रदेश संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पाण्डेय ने किया  धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नवल किशोर अवस्थी ने शिक्षकों की 14 सूत्रीय मांगों और समस्याओं को लेकर विचार व्यक्त किए। पूर्व महामंत्री और संगठन के संरक्षक भगवान शंकर त्रिवेदी ने कहा कि लखनऊ मांटेसरी इंटर कॉलेज में व्यक्तिगत द्वेष के कारण एक अध्यापक का 6 दिन का वेतन काटकर तथा माह जुलाई से लगने वाले वार्षिक वेतन वृद्धि रोक कर माह जुलाई का वेतन बिल जिला विद्यालय निरीक्षक के पास प्रेषित किया गया है। जो अधिनियमित व्यवस्था के पूर्णतया विपरीत है जबकि इस संबंध में पूर्व एवं वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रबंधक के नाम एक स्पष्ट पत्र निर्गत कर चुके हैं । संगठन के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कैशलेस चिकित्सा तो दी लेकिन राजकीय शिक्षकों/कर्मियों के भांति पं.दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा की सुवि...

8 एवं 9 अगस्त को आयोजित होगी ‘दस्तकारी’ हैंडीक्राफ्ट्स एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का 17वाँ संस्करण

  लखनऊ, 7 अगस्त। भारतीय हस्तशिल्प, पारंपरिक कला एवं महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ‘दस्तकारी’ हैंडीक्राफ्ट्स एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी के 17वें संस्करण (राखी–तीज विशेष) का आयोजन 8 एवं 9 अगस्त, 2026 को हिल्टन गार्डन इन, गोमती नगर, लखनऊ में किया जाएगा। प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 60 चयनित कारीगर, महिला उद्यमी, डिज़ाइनर एवं हस्तशिल्प आधारित उद्यम भाग लेंगे। प्रदर्शनी में आगंतुकों को हस्तनिर्मित साड़ियाँ, डिज़ाइनर परिधान, आभूषण, सिल्वर आर्टिकल्स, हस्तनिर्मित बैग, गृह सज्जा सामग्री, बच्चों के परिधान, वेलनेस उत्पाद तथा त्योहारी उपहारों का विस्तृत एवं आकर्षक संग्रह एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण “क्रिएटिव अड्डा” होगा, जहाँ आगंतुक लाइव कैलिग्राफी, पोर्ट्रेट स्केचिंग, पेंटिंग तथा विभिन्न रचनात्मक हस्तशिल्प गतिविधियों एवं कार्यशालाओं में सहभागिता कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं एवं बच्चों...

पटना और अहमदाबाद के बाद लखनऊ में सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया 'बंटवारा 1947' का प्रमोशन

इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल 'बंटवारा 1947' का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है और इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। यह बहुचर्चित ऐतिहासिक ड्रामा 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'बंटवारा 1947' इस वक्त इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है। फिल्म के ऐलान के बाद से ही इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के दमदार पोस्टर्स, टीजर और हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने इसकी इमोशनल कहानी की झलक दिखाते हुए दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। 28 जुलाई को रिलीज हुए 'बंटवारा 1947' के दमदार ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म की टीम लगातार अलग-अलग शहरों में प्रमोशन कर रही है। इससे पहले सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा फिल्म के प्रमोशन के लिए पटना और अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। अब टीम लखनऊ पहुंची, जहां उन्होंने दर्शकों और ...

इशया क्रिएशंस की अनुमेहा और विनीता द्वारा बंधन, फैशन एवं लाइफस्टाइल एग्जीबिशन, का हुआ शुभारंभ

  रक्षाबंधन और हरियाली तीज के पावन अवसर पर इश्शाया लाइफस्टाइल एंड एग्जीबिशन एवं आइरिस इवेंट्स एंड एडवरटाइजिंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ‘बंधन – राखी एवं तीज फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन’ का शुभारंभ आज द रिग्नेंट होटल, लखनऊ में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण होंगे। प्रदर्शनी का आयोजन 6 एवं 7 अगस्त को प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। प्रदर्शनी के सातवें संस्करण में देशभर के 50 से अधिक प्रतिष्ठित डिजाइनर एवं ब्रांड भाग ले रहे हैं। यहां परिधान, होम फर्निशिंग, होम डेकोर, ज्वेलरी, फुटवियर, हेयर एक्सेसरीज, ऑर्गेनिक उत्पाद, राखी कलेक्शन, लड्डू गोपाल परिधान, टैरो कार्ड, बेकरी उत्पाद एवं प्लांट एक्सेसरीज सहित अनेक आकर्षक उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध थे  प्रदर्शनी की प्रमुख विशेषताओं में फेस्टिव शॉपिंग, बच्चों के लिए विशेष कलेक्शन, लाइव शॉपिंग अनुभव तथा निःशुल्क एस्ट्रो कंसल्टेशन शामिल हैं। आयोजकों ने लखनऊवासियों से अपील की है कि वे परिवार एवं मित्रों के साथ इस प्रदर्शनी में पहुंचकर त्योहारों की...

एलेनहाउस पब्लिक स्कूल में 'एक्वालाइन – वॉटर वंडर्स' जिला स्तरीय अंतरविद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन

लखनऊ, एलेनहाउस पब्लिक स्कूल, वृंदावन योजना, लखनऊ में 'एक्वालाइन – वॉटर वंडर्स' जिला स्तरीय अंतरविद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता 2026 के पाँचवें संस्करण का भव्य समापन सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न शहरों के 70 से अधिक विद्यालयों के 600 से अधिक तैराकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प, अनुशासन तथा खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ सृष्टि धोन पीसीएस उपस्थित रही।अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, समर्पण, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा उन्हें भविष्य में भी निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत एवं सम्मान से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री मनीषा अंथवाल ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए खेलों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, ...

लखनऊ में हुई लोजपा (रामविलास) लेबर सेल की बैठक, आगामी चुनाव की रणनीति और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लेबर सेल की प्रदेश मध्य समीक्षा बैठक आज मंगलवार को लखनऊ के सरोजिनी नगर, दरोगा खेड़ा स्थित हवेली रिसॉर्ट में संपन्न हुई।  बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ नागेंद्र पासवान समेत  प्रदेश भर से आए लेबर सेल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रमिक वर्ग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में पार्टी के मूल मंत्र "उत्तर प्रदेश फर्स्ट, उत्तर प्रदेश फर्स्ट" के साथ संगठन को सशक्त बनाने, श्रमिक हितों की रक्षा करने और एकजुट होकर नए उत्तर प्रदेश के निर्माण पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति पर भी मंथन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश पासवान जी ने कहा कि प्रदेश के विकास में श्रमिक वर्ग की अहम भूमिका है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधि...

Allenhouse Public School में 'Aquiline – Water Wonders 2026' का भव्य शुभारंभ

  लखनऊ, 5 अगस्त 2026। एलेनहाउस पब्लिक स्कूल, वृंदावन योजना, लखनऊ में 'एक्वालाइन – वॉटर वंडर्स' जिला स्तरीय अंतरविद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता 2026 के पाँचवें संस्करण का भव्य शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न शहरों के 70 से अधिक विद्यालयों के 600 से अधिक तैराकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह क्षेत्र की सबसे बड़ी जिला स्तरीय अंतरविद्यालयी तैराकी प्रतियोगिताओं में से एक बन गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री धनंजय मिश्रा, मंडलीय खेल अधिकारी एवं वरिष्ठ डीईई/टीआरडी, उत्तर पूर्व रेलवे, लखनऊ तथा विशिष्ट अतिथि श्री उदित मिश्रा, मंडलीय खेल सचिव, उत्तर पूर्व रेलवे, लखनऊ मंडल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पौधे को जल अर्पित कर किया गया, जो विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं नई शुरुआत का प्रतीक है। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संदेश दिए। कैम्ब्रिज विंग के विद्यार्थियों ने "नेवर गिव अप" विषय पर प्रभावशाली मूक अभिनय (माइम) प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के गायक दल (क्वायर) एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियो...

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में "ट्राईसेंस क्लिनिक" का भव्य शुभारंभ

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में आज *डॉक्टर आस्था, MBBS, MS - ENT * के *ट्राईसेंस क्लिनिक* का भव्य शुभारंभ किया गया।  क्लिनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, डॉक्टर और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। डॉक्टर आस्था ने बताया कि ट्राईसेंस क्लिनिक में कान, नाक और गले से जुड़ी सभी बीमारियों की जांच और उपचार अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया जाएगा। क्लिनिक का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।   इस अवसर पर *डॉक्टर आदर्श* द्वारा संचालित *जेनेक्स पैथोलॉजी लैब* का भी उल्लेख किया गया। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब पिछले 4 वर्षों से जानकीपुरम क्षेत्र में लोगों को विश्वसनीय पैथोलॉजी जांच सेवाएं प्रदान कर रही है। बहुत जल्द लैब में एक-रे सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।क्लिनिक और लैब के समन्वय से मरीजों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। डॉक्टर आस्था ने कहा कि "हमारा प्रयास है कि जानकीपुरम और आसपास के क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। हम आधुनिक तकनीक के स...

जनपद श्रावस्ती (भिनगा) में ग्रामसभा संगमपुरवा, विकास खण्ड हरिहरपुर में 'दलित चौपाल' एवं 'सदस्यता अभियान' का सफल आयोजन

    श्रावस्ती जनपद की ग्रामसभा संगमपुरवा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा 'दलित चौपाल' एवं 'सदस्यता अभियान' का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री राहुल पासवान जी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जमुई सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय श्री अरुण भारती जी तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री धीरेन्द्र कुमार मुन्ना जी एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अरविन्द पासवान जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संचालन में मण्डल अध्यक्ष जटा शंकर वाल्मीकि जी, राजकुमार पासवान जी, मण्डल प्रभारी गोरखनाथ दुबे जी एवं मनोज कुमार पाठक जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव जी, प्रदेश महासचिव शारदा प्रसाद श्रीवास्तव जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित कुमार जी,व्यपार प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी जी,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा,जी प्रदेश महासचिव चन्द्र गणेश सिंह, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष आरती पाण्डेय जी, शानू कौशल,प्रदेश सचिव वेद प्रकाश, अंशुमान कु...

ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्ट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन व्यावसायिक एवं टैक्सी वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पर परिचय एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

  लखनऊ, व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न 01 अगस्त 2026 को  ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्ट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में होटल चरण, हलवासिया मार्केट, हजरतगंज में व्यावसायिक एवं टैक्सी वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पर परिचय एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बख्शी का तालाब स्थित नवस्थापित भारत & एसोसिएट्स ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) के अधिकारियों ने आधुनिक तकनीक से होने वाले वाहन परीक्षण, फिटनेस की आवश्यक प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों एवं परीक्षण के विभिन्न चरणों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित एटीएस व्यवस्था से वाहन मालिकों की अनावश्यक भागदौड़ कम होगी तथा समय और अतिरिक्त आर्थिक खर्च की बचत हो सकेगी। एसोसिएशन के महामंत्री श्री दिनेश सिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष श्री अनिल शुक्ला एवं उपाध्यक्ष श्री रवि आनंद ने टैक्सी एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को वाहून फिटनेस के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराया और सदस्यों के हित में सुविधाजनक, पारदर्शी एवं समयबद्ध व्यवस्था स...

उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने चेयरमैन यूपीपीसीएल को सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र

  लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्य...

गोरखपुर में 2 अगस्त को होगा प्रदेश स्तरीय सिख सम्मेलन

  उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नेतृत्व में समाज की एकता, संगठन एवं भविष्य की दिशा पर होगा मंथन-             उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नेतृत्व में रविवार, 2 अगस्त 2026 को “प्रदेश स्तरीय सिख सम्मेलन” का आयोजन विवेक उत्सव लॉन, बैंक रोड, गोरखपुर में किया जाएगा। सम्मेलन का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। निर्मल सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सिख समाज, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, युवाओं एवं बुद्धिजीवियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, संगठन, शिक्षा, धार्मिक एवं सामाजिक उत्थान, युवाओं की सहभागिता तथा भविष्य की दिशा पर सार्थक विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशभर के सिख एवं पंजाबी समाज को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा। सम्मेलन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वाले सम्मानित वक्ता एवं पदाधिकारी सरदार हरविन्दर सिंह लार्ड – अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी, कानपुर...

उत्तर प्रदेश फार्मेसी कॉलेज एवं फार्मा इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा की बैठक संपन्न

  PCI अध्यक्ष डॉ. मंतु पटेल ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित उ प्र. फार्मेसी कॉलेज एवं फार्मा इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन, लखनऊ की सामान्य सभा की बैठक आज दिनांक 30 जुलाई 2026 को होटल अवध इंटरनेशनल, गेट नं. 3, न्यू हाईकोर्ट, लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश भर के फार्मेसी कॉलेजों एवं फार्मा इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने फिजिकल एवं वर्चुअल दोनों माध्यमों से भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रो. अमरिका सिंह, अध्यक्ष द्वारा की गई। PCI अध्यक्ष डॉ. मंतु पटेल का उद्बोधन बैठक को डॉ. मंतु पटेल, माननीय अध्यक्ष, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्रों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया।  उन्होंने कहा कि B.Pharma एवं M.Pharma दोनों पाठ्यक्रमों का अधिक से अधिक संख्या में संचालन होना चाहिए। यदि B.Pharma और M.Pharma कॉलेजों की संख्या कम होगी तो उच्च शिक्षा, शोध एवं शिक्षकों की भारी कमी उत्पन्न हो जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों से शिक्षकों को उत्तर प्रदेश में लाने में काफी कठिनाई होती है, इसलिए राज्य में...

नारायणा कोचिंग सेंटर, लखनऊ में एनएसएटी 2026 का भव्य शुभारंभ

  देश की अग्रणी शैक्षणिक संस्था नारायणा कोचिंग सेंटर, लखनऊ में नरवाना स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (एनएसएटी) 2026 के 21वें संस्करण का भव्य शुभारंभ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायणा एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट श्री राकेश यादव ने एनएसएटी 2026-27 के औपचारिक शुभारंभ के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सेंटर डायरेक्टर डॉ. शेष मणि मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए एनएसएटी 2026-27 के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में श्री राकेश यादव ने कहा कि एनएसएटी केवल एक छात्रवृत्ति परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने, उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता का मूल्यांकन करने तथा उन्हें जी, नीत एवं अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक तैयारी के लिए सशक्त मंच प्रदान करने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में परीक्षा में भाग लेने का आह्वान किया। डॉ. शेष मणि मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि नारायणा की वैज्ञानिक श...

विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस: Remedy Cancer Care ने गरीब मरीजों के इलाज में सरकारी सहायता का किया जिक्र

विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस पर इस साल की थीम "आशा की जीत" है। इसे मनाने की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोमती नगर स्थित रेमेडी मेडिसिटी के तत्वावधान में संचालित रेमेडी कैंसर केयर, "विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस" के अवसर पर 27 जुलाई 2026 को एक विशेष समारोह "आशा की जीत" का आयोजन किया गया। रेमेडी कैंसर केयर की सर्वश्रेष्ठ कंसलटेंट की टीम के द्वारा अब तक लगभग 2000 से अधिक कैंसर के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चूका है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री माननीय श्री ए.के. शर्मा व लखनऊ की महापौर (मेयर) सुषमा खर्कवाल के द्वारा की गयी। माननीय मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। माननीय मुख्य अतिथि के द्वारा सर्वप्रथम "विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस" का आयोजन करने के लिए रेमेडी कैंसर केयर की पूरी टीम का धन्यवाद व साथ ही इससे जुड़े ख्याति प्राप्त डॉक्टरों का भी लगभग 2000 से अधिक कैंसर के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उनके द्वारा इस गंभ...

लखनऊ में "इस्पात-मिडटर्म" शिखर सम्मेलन शुरू: बांझपन से आधुनिक मातृत्व तक पर फोकस

  लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी यानी लॉग्स और इनफर्टिलिटी रिसर्च फाउंडेशन यानी आईआरएफ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन *"इस्पात-मिडटर्म"* का शुभारंभ हुआ। इस सम्मेलन का मुख्य विषय रखा गया है - *"फ्रॉम इनफर्टिलिटी टू फैंटम केयर: रीडिफाइनिंग मॉडर्न मदरहुड"*। यानी बांझपन से लेकर आधुनिक मातृत्व तक की यात्रा को नई दिशा देना। इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन *डॉ. श्रीमती राजुल त्यागी* के नेतृत्व में किया गया है। डॉ. राजुल त्यागी जावित्री हॉस्पिटल की डायरेक्टर हैं और इनफर्टिलिटी एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख भी हैं। इसके साथ सम्मेलन में इसके साथ सम्मेलन में डॉक्टर मिलिंद शाह प्रेसिडेंट इस्पात, डॉ प्रताप कुमार स्पीकर , डॉ माधुरी पटेल फॉक्सी प्रेसिडेंट, डॉ मंजीत मेहता वाइस प्रेसिडेंट इस्पात देशभर से 750 से अधिक प्रख्यात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, भ्रूण चिकित्सा विशेषज्ञ और इनफर्टिलिटी के महाविशेषज्ञ शामिल हुए। उद्घाटन सत्र में गुणवत्तापूर्ण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया गया। दो द...

समय पर इलाज और आधुनिक तकनीक से कैंसर को हराया जा सकता- डॉ० अंजली सचान

_मेदांता अस्पताल की एसोसिएट कंसल्टेंट, मेडिकल ऑनकोलॉजी एवं हीमैटो ऑनकोलॉजी विभाग की डॉ. अंजली सचान ने कैंसर के कारण, लक्षण और इलाज पर विस्तार से जानकारी दी।_   _डॉ. अंजली सचान ने बताया कि तंबाकू-शराब का सेवन, अस्वस्थ खानपान, मोटापा, प्रदूषण, आनुवंशिक कारण, शारीरिक गतिविधि की कमी और कुछ वायरल इंफेक्शन कैंसर के मुख्य कारण हैं।_   _उन्होंने 7 सबसे आम कैंसर के बारे में भी बताया:_   *_1. फेफड़े का कैंसर* - मुख्य कारण धूम्रपान और प्रदूषण_   *_2. ब्रेस्ट कैंसर* - महिलाओं में सबसे आम, आनुवंशिक और हार्मोनल कारण_   *_3. कोलन कैंसर* - अस्वस्थ खानपान और मोटापे से जुड़ा_   *_4. प्रोस्टेट कैंसर* - 50 साल से ऊपर पुरुषों में आम_   *_5. मुंह का कैंसर* - तंबाकू और गुटखे के सेवन से_   *_6. सर्वाइकल कैंसर* - महिलाओं में, HPV वायरस प्रमुख कारण_   *_7. ब्लड कैंसर* - आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारणों से_   _डॉ. सचान ने कहा कि वजन घटना, लगातार थकान, शरीर में गांठ, लंबे समय तक खांसी या घाव न भरना जैसे लक्षण दिखें तो ...

भारतीय मजदूर संघ का 72वाँ स्थापना दिवस एवं श्रमिक गोष्ठी 23 जुलाई को संपन्न

भारतीय मजदूर संघ, लखनऊ द्वारा भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्थापना दिवस समारोह एवं श्रमिक गोष्ठी का आयोजन 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को अपराह्न 2:00 बजे डॉ. राधा कमल मुखर्जी सभागार, समाज कार्य विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित किया गया। इस समारोह में भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा "राष्ट्र हित! उद्योग हित!! श्रमिक हित!!!" एवं "श्रम ही राष्ट्र निर्माण का आधार" विषय पर श्रमिकों, कर्मचारियों एवं राष्ट्र निर्माण में श्रम की भूमिका पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में परिवहन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), डाक (पोस्टल), बैंक, रेलवे, विश्वविद्यालय, राज्य कर्मचारी, आशा, आंगनबाड़ी, नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) सहित विभिन्न क्षेत्रों एवं संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह, बैंक सेक्टर के अखिल भारतीय महामंत्री श्री मनमोहन दास, राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के महामंत्री श्री हरिशरण मिश्रा, संयुक्त ...

Dr. Care Homeopathy द्वारा “100 Days Antibiotics Awareness Program” का शुभारंभ

ओ Dr. Care Homeopathy द्वारा Dr. A. M. Reddy Autism Centre में “100 Days Antibiotics Awareness Program” का शुभारंभ किया गया। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य आमजन, विशेषकर बच्चों के अभिभावकों को एंटीबायोटिक्स के सही, सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना है, ताकि भविष्य में Antimicrobial Resistance (AMR) जैसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती से बचाव किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक्स का अनावश्यक या गलत उपयोग स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को एंटीबायोटिक दवाएं केवल योग्य चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही दी जाएं तथा निर्धारित अवधि तक दवा का सेवन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर Dr. Vijay, Dr. Nidhi, Dr. Mishika एवं Dr. Shivangi ने उपस्थित अभिभावकों और प्रतिभागियों को एंटीबायोटिक्स के सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि समाज में दवाओं के जिम्मेदार उपयोग की संस्कृति विकसित करना समय की आवश्यकता है और इस दिशा में जन-जागरूकता सबसे प...