रक्षाबंधन और हरियाली तीज के पावन अवसर पर इश्शाया लाइफस्टाइल एंड एग्जीबिशन एवं आइरिस इवेंट्स एंड एडवरटाइजिंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ‘बंधन – राखी एवं तीज फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन’ का शुभारंभ आज द रिग्नेंट होटल, लखनऊ में होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण होंगे। प्रदर्शनी का आयोजन 6 एवं 7 अगस्त को प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा।
प्रदर्शनी के सातवें संस्करण में देशभर के 50 से अधिक प्रतिष्ठित डिजाइनर एवं ब्रांड भाग ले रहे हैं। यहां परिधान, होम फर्निशिंग, होम डेकोर, ज्वेलरी, फुटवियर, हेयर एक्सेसरीज, ऑर्गेनिक उत्पाद, राखी कलेक्शन, लड्डू गोपाल परिधान, टैरो कार्ड, बेकरी उत्पाद एवं प्लांट एक्सेसरीज सहित अनेक आकर्षक उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध थे
प्रदर्शनी की प्रमुख विशेषताओं में फेस्टिव शॉपिंग, बच्चों के लिए विशेष कलेक्शन, लाइव शॉपिंग अनुभव तथा निःशुल्क एस्ट्रो कंसल्टेशन शामिल हैं।
आयोजकों ने लखनऊवासियों से अपील की है कि वे परिवार एवं मित्रों के साथ इस प्रदर्शनी में पहुंचकर त्योहारों की खरीदारी, फैशन, संस्कृति और उत्सव का आनंद लें। प्रदर्शनी में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है ।
उल्लेखनीय है कि इस एक्सहिबिशन में - महिलाओं को और साथ ही दिव्यांग जनों को विशेष प्रोत्साहन दिया गया और उनके स्टाल भी लगवाए गए ।
अलायन्स क्लब्स इंटरनेशनल इनके एन जी ओ पार्टनर रहे ।

Comments
Post a Comment