जनपद श्रावस्ती (भिनगा) में ग्रामसभा संगमपुरवा, विकास खण्ड हरिहरपुर में 'दलित चौपाल' एवं 'सदस्यता अभियान' का सफल आयोजन
श्रावस्ती जनपद की ग्रामसभा संगमपुरवा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा 'दलित चौपाल' एवं 'सदस्यता अभियान' का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री राहुल पासवान जी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जमुई सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय श्री अरुण भारती जी तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री धीरेन्द्र कुमार मुन्ना जी एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अरविन्द पासवान जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संचालन में मण्डल अध्यक्ष जटा शंकर वाल्मीकि जी, राजकुमार पासवान जी, मण्डल प्रभारी गोरखनाथ दुबे जी एवं मनोज कुमार पाठक जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव जी, प्रदेश महासचिव शारदा प्रसाद श्रीवास्तव जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित कुमार जी,व्यपार प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी जी,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा,जी प्रदेश महासचिव चन्द्र गणेश सिंह, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष आरती पाण्डेय जी, शानू कौशल,प्रदेश सचिव वेद प्रकाश, अंशुमान कुदेसीय जी, बलरामपुर जिला अध्यक्ष गौरभ सिंह जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य दलित, शोषित, पिछड़े एवं वंचित समाज की समस्याओं को सुनना, उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष का संकल्प लेना तथा संगठन के सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना था।
अपने संबोधन में माननीय अरुण भारती जी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान के मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, अपनी स्थानीय समस्याएं नेताओं के समक्ष रखीं तथा संगठन के प्रति विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन, सामाजिक सौहार्द एवं जनसहभागिता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



Comments
Post a Comment