लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लेबर सेल की प्रदेश मध्य समीक्षा बैठक आज मंगलवार को लखनऊ के सरोजिनी नगर, दरोगा खेड़ा स्थित हवेली रिसॉर्ट में संपन्न हुई।
बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ नागेंद्र पासवान समेत
प्रदेश भर से आए लेबर सेल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रमिक वर्ग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में पार्टी के मूल मंत्र "उत्तर प्रदेश फर्स्ट, उत्तर प्रदेश फर्स्ट" के साथ संगठन को सशक्त बनाने, श्रमिक हितों की रक्षा करने और एकजुट होकर नए उत्तर प्रदेश के निर्माण पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति पर भी मंथन किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश पासवान जी ने कहा कि प्रदेश के विकास में श्रमिक वर्ग की अहम भूमिका है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक श्रमिकों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पासवन, नागेन्द्र पासवान प्रदेश अध्यक्ष, उज्ज्वल भट्टाचार्जी प्रदेश उपाध्यक्ष, सुभाष चंद्र राम वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपक सिंह प्रदेश संगठन सचिव, सुशील यादव प्रदेश सचिव, अनुराग सिंह जिला सचिव लखनऊ, पवन अग्रवाल सचिव, अखंड प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष लखनऊ, डॉ राहुल वर्मा जिला अध्यक्ष उन्नाव, चंद्र प्रकाश पाण्डेय जिला अध्यक्ष बाराबंकी, अशोक यादव लखनऊ प्रभारी, अभिषेक रावत, अजय रावत रहीम, अभिषेक रावत, विनीत दुबक कानपुर मंडल प्रभारी, अशोक यादव, कालिंदी पासवान, रिंकी, पिंकी, सीमा, रेशमा कटुन, शाजिया बेगम, धर्मेंद्र कुमार सिंह लखनऊ अध्यक्ष आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment