*महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अथर्व इंडिया की तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू* माई सिटी *लखनऊ।* अथर्व इंडिया अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थान की ओर से महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विपुल खंड में तीन दिवसीय प्रदर्शनी-सह-दीवाली मेले का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी का नेतृत्व उद्यमी डॉ. स्मिता सिंह कर रही हैं। संस्थान के संस्थापक डॉ. वी.बी. पाण्डेय ने बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और उनके स्वयं के रोजगार को आगे बढ़ाना है। उनका मानना है कि महिलाएं सृजनकर्ता होने के साथ-साथ परिवार का आर्थिक बोझ उठाने में भी सक्षम हैं। आज 3 नवंबर को मेले का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता कनक पाण्डेय मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से महिलाओं का मनोबल बढ़ता है और ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। मेले में वसुंधरा एन इनिशिएटिव, साइटें बाय स्मिता, क्रिएटिव कार्नर बाय कीर्ति, लाजो जी होम ग्रोन, मोहित के इलेक्ट्रिक दिए, कैंडल बाय कुमकुम सहित कई महिला उद्यमियों ने स्टॉल लगाए हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यह आयोजन विपुल खंड, 4/161, एसआरएस मॉल के निकट 3 दिन तक चलेगा।
लखनऊ। अथर्व इंडिया अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थान की ओर से महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विपुल खंड में तीन दिवसीय प्रदर्शनी-सह-दीवाली मेले का आयोजन किया गया है।
प्रदर्शनी का नेतृत्व उद्यमी डॉ. स्मिता सिंह कर रही हैं। संस्थान के संस्थापक डॉ. वी.बी. पाण्डेय ने बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और उनके स्वयं के रोजगार को आगे बढ़ाना है। उनका मानना है कि महिलाएं सृजनकर्ता होने के साथ-साथ परिवार का आर्थिक बोझ उठाने में भी सक्षम हैं।
आज 3 नवंबर को मेले का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता कनक पाण्डेय मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से महिलाओं का मनोबल बढ़ता है और ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।
मेले में वसुंधरा एन इनिशिएटिव, साइटें बाय स्मिता, क्रिएटिव कार्नर बाय कीर्ति, लाजो जी होम ग्रोन, मोहित के इलेक्ट्रिक दिए, कैंडल बाय कुमकुम सहित कई महिला उद्यमियों ने स्टॉल लगाए हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
यह आयोजन विपुल खंड, 4/161, एसआरएस मॉल के निकट 3 दिन तक चलेगा।



Comments
Post a Comment