Skip to main content

एयरटेल एरिना: भारत में लाइव मनोरंजन के अनुभव को नई ऊंचाइयां देने के लिए डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल के बीच अपने तरह की पहली साझेदारी*

  बाहर घूमने-फिरने और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों के लिए मंच उपलब्ध कराने वाले डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल ने आज भारत में लाइव मनोरंजन का बेहतर और अधिक कनेक्टेड अनुभव उपलब्ध कराने के लिए अपनी तरह की पहली साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के तहत बेंगलुरु स्थित 16 एकड़ में फैले खुले संगीत समारोह स्थल का नाम बदलकर एयरटेल एरिना रखा जाएगा। डिस्ट्रिक्ट यहां दर्शकों, कलाकारों और आयोजकों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में काम करता रहेगा। जबकि एयरटेल निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने और प्रशंसकों के पूरे अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तैयार समर्पित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करेगा। यह साझेदारी केवल आयोजन स्थल के नाम के साथ किसी ब्रांड को जोड़ने तक सीमित नहीं है। इसके तहत विश्वस्तरीय लाइव मनोरंजन को लेकर डिस्ट्रिक्ट की सोच और बड़े पैमाने पर निर्बाध डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने में एयरटेल की विशेषज्ञता एक साथ आ रही है। दोनों का साझा उद्देश्य बड़े आयोजनों में दर्शकों, कलाकारों और आयोजकों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। विकसित लाइव मनोरंजन बाजारों में आयोजन स्थलों का नाम किसी ब्रांड के नाम पर...

एयरटेल एरिना: भारत में लाइव मनोरंजन के अनुभव को नई ऊंचाइयां देने के लिए डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल के बीच अपने तरह की पहली साझेदारी*

 


बाहर घूमने-फिरने और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों के लिए मंच उपलब्ध कराने वाले डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल ने आज भारत में लाइव मनोरंजन का बेहतर और अधिक कनेक्टेड अनुभव उपलब्ध कराने के लिए अपनी तरह की पहली साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के तहत बेंगलुरु स्थित 16 एकड़ में फैले खुले संगीत समारोह स्थल का नाम बदलकर एयरटेल एरिना रखा जाएगा। डिस्ट्रिक्ट यहां दर्शकों, कलाकारों और आयोजकों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में काम करता रहेगा। जबकि एयरटेल निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने और प्रशंसकों के पूरे अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तैयार समर्पित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करेगा।


यह साझेदारी केवल आयोजन स्थल के नाम के साथ किसी ब्रांड को जोड़ने तक सीमित नहीं है। इसके तहत विश्वस्तरीय लाइव मनोरंजन को लेकर डिस्ट्रिक्ट की सोच और बड़े पैमाने पर निर्बाध डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने में एयरटेल की विशेषज्ञता एक साथ आ रही है। दोनों का साझा उद्देश्य बड़े आयोजनों में दर्शकों, कलाकारों और आयोजकों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है।


विकसित लाइव मनोरंजन बाजारों में आयोजन स्थलों का नाम किसी ब्रांड के नाम पर रखना आम बात है। हालांकि, भारत के लाइव मनोरंजन क्षेत्र में अब तक ऐसे उदाहरण सीमित रहे हैं, जहां बड़े कारोबारी समूहों ने केवल ब्रांड का नाम जोड़ने के बजाय आयोजन स्थल के बुनियादी ढांचे में पूंजी निवेश की प्रतिबद्धता दिखाई हो। एयरटेल और डिस्ट्रिक्ट की यह साझेदारी भारत में लाइव मनोरंजन के विकास के अगले चरण को दर्शाती है, जिसमें दर्शकों को मिलने वाले अनुभव में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की भूमिका आयोजन स्थल जितनी ही अहम होती जा रही है।


आज लाइव मनोरंजन का अनुभव केवल मंच पर होने वाले प्रदर्शन तक सीमित नहीं रह गया है। प्रशंसक चाहते हैं कि वे परफॉर्मेंस को लाइव स्ट्रीम कर सकें, पलों को तुरंत साझा कर सकें, डिजिटल भुगतान कर सकें और पूरे आयोजन के दौरान दोस्तों और परिवार से जुड़े रह सकें। इसलिए भरोसेमंद कनेक्टिविटी अब केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि पूरे अनुभव का अभिन्न हिस्सा बन गई है। एयरटेल का निवेश समर्पित हाई-कैपेसिटी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए इसी जरूरत को पूरा करता है, ताकि ग्राहकों को पीक डिमांड वाले समय में भी भरोसेमंद और तेज कनेक्टिविटी मिले। यह इंफ्रास्ट्रक्चर आयोजन स्थल की मौजूदा मोबाइल प्री-ऑर्डर और कैशलेस टॉप-अप सुविधाओं को और मजबूत करेगा और आने वाले इवेंट सीजन से पहले इसके और भी बेहतर होने की उम्मीद है।


राहुल गंजू, सीईओ, डिस्ट्रिक्ट ने कहा, "भारत में ऐसे विशेष रूप से तैयार किए गए आयोजन स्थलों की संख्या दस से भी कम है, जहां 10,000 से अधिक लोगों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। लाइव मनोरंजन उद्योग इस उपलब्ध क्षमता से आगे निकल चुका है। अब इन आयोजन स्थलों की कमी दर्शकों को मिलने वाले अनुभव के विस्तार में सबसे बड़ी बाधा बन गई है। उद्योग को एयरटेल जैसी और साझेदारियों की जरूरत है। इसमें व्यापक कारोबारी तंत्र से जुड़े ब्रांड यह पहचानें कि किन बुनियादी सुविधाओं में निवेश की जरूरत है और वे इस कमी को दूर करने के लिए पूंजी लगाएं। भारत में दर्शकों को विश्वस्तरीय अनुभव उपलब्ध कराने के लिए इसी तरह के प्रयास जरूरी हैं।"


सुचिता सलवान, चीफ कस्टमर ऑफिसर, एयरटेल ने कहा, "एयरटेल में हमारा मानना है कि बेहतरीन अनुभव के लिए बेहतरीन कनेक्टिविटी जरूरी है। भारत में लाइव मनोरंजन का स्वरूप लगातार बदल रहा है। ऐसे में निर्बाध डिजिटल अनुभव हर संगीत कार्यक्रम का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। इसमें खास पलों को उसी समय साझा करना, डिजिटल भुगतान करना और दोस्तों तथा परिवार के साथ जुड़े रहना शामिल है। एयरटेल के उन्नत 5जी नेटवर्क और डिजिटल बुनियादी ढांचे से संचालित डिस्ट्रिक्ट के साथ हमारी यह साझेदारी ग्राहकों की रोजमर्रा की इन जरूरतों को पूरा करने के साथ उनके समग्र अनुभव को बेहतर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।"


के. वासुदेव उडुपा, फाउंडर डायरेक्टर, गो-गोल्फ एंटरटेनमेंट एलएलपी ने कहा, "हमने भारत में इस आयोजन स्थल का निर्माण इस उद्देश्य से किया कि यहां आने वाले दर्शकों को विश्वस्तरीय अनुभव मिले और आयोजकों, कार्यक्रम प्रमोटरों तथा कलाकारों को काम करने के लिए एक सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध हो। मॉड्यूलर मंच से लेकर पर्दे के पीछे की व्यवस्थाओं के लिए बनाई गई सर्विस रोड तक, निर्माण से जुड़े हर फैसले में इसी उद्देश्य को ध्यान में रखा गया। जमीनी स्तर पर दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी डिस्ट्रिक्ट संभाल रहा है और अब एयरटेल इसके डिजिटल बुनियादी ढांचे में निवेश कर रहा है। इस तरह की साझेदारी ही उस मजबूत आधार को आगे बढ़ाने में मदद करती है, जिसे हमने तैयार किया है।"


इस आयोजन स्थल का निर्माण गो-गोल्फ एंटरटेनमेंट एलएलपी ने शुरू से किया है। यह भारत में बड़े पैमाने के लाइव आयोजनों के लिए एक तैयार स्थल है, जिसका मॉड्यूलर इंफ्रास्ट्रक्चर आयोजकों के सेटअप समय और प्रोडक्शन लागत को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एयरटेल के साथ यह साझेदारी ऐसी कई प्रस्तावित साझेदारियों में पहली है, जिनका उद्देश्य दर्शकों, कलाकारों और पूरे उद्योग के लिए इस आयोजन स्थल की सुविधाओं और क्षमताओं का विस्तार करना है। डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल मिलकर ऐसा आयोजन स्थल विकसित कर रहे हैं, जो न केवल विश्वस्तरीय कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा, बल्कि हर दर्शक को विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी का अनुभव भी देगा। एयरटेल एरिना देश के सबसे बड़े ओपन-एयर कॉन्सर्ट स्थलों में से एक है, जिसकी क्षमता 17,000 से अधिक प्रशंसकों की है, और यहां अरिजीत सिंह, अनिरुद्ध रविचंदर और ब्रायन एडम्स के कॉन्सर्ट और टूर पहले ही हो चुके हैं।


इस आयोजन स्थल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों के अनुरूप तैयार किया गया मॉड्यूलर मुख्य मंच है। इसमें छत को सहारा देने वाली ट्रस संरचना और आईमैग एक्सटेंशन की सुविधा है। इसके अलावा, कलाकारों के लिए अलग परिसर और मंच के पीछे का क्षेत्र, 80 फुट लंबा बॉक्स ऑफिस साथ ही 4,500 कारों और 1,000 दोपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध है। आपातकालीन आवागमन और मंच के पीछे की व्यवस्थाओं के लिए अलग सेवा सड़कें भी बनाई गई हैं। इन सभी सुविधाओं को इस तरह तैयार किया गया है कि आयोजकों की आयोजन संबंधी लागत कम हो और दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अनुभव मिल सके।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

लखनऊ: पंचायतीराज निदेशालय में सफाई कर्मचारियों का सम्मेलन, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

  लखनऊ, उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा निदेशालय पंचायतीराज विभाग में (ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की भूमिका ) को लेकर एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका उदघाटन मा०पंचायतीराज मंत्री जी के करकमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना शामिल रहे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में संतकबीरनगर के विधायक माननीय गणेश चंद्र चौहान ने पदाधिकारियों को संबोधित किया। जिसमें विभाग के तमाम अधिकारियो जैसें - श्री मान प्रमुख सचिव पंचायतीराज,व निदेशक पंचायतीराज विभाग व अन्य अधिकारियों ने शिरकत की ।  उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री बसंतलाल गौतम व संचालन मयंक ने किया साथ ही प्रदेश के तमाम वक्ताओं जैसे - श्री कुलदीप वाल्मीकि ( कार्यकारिणी अध्यक्ष) , श्री शिवप्रकाश यादव ( कार्यवाहक अध्यक्ष) श्री राघवेन्द्र तिवारी ( प्रदेश प्रभारी) श्री क्रांति सिंह (प्रदेश संप्रेक्षक) श्री डीडी चौहान (प्रदेश उपाध्यक्ष) श्री राजू धानुक ( प्रदेश मंत्री) श्री श्रृवण पा...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...