लखनऊ खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र 2026 के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी सुशील कुमार और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी पूर्व एमएलसी कांति सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र भरा।
इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा के नेतृत्व में सैकड़ों समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नामांकन में शामिल हुए।
प्रत्याशियों ने कहा कि उनका मुख्य मुद्दा बंद पड़े प्राथमिक विद्यालयों को पुनः चालू करवाना, गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा व्यवस्था दिलाना, प्राइवेट स्कूल शिक्षकों को उचित मानदेय और पुरानी पेंशन बहाली है।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा ने कहा कि समाजवादी पार्टी का मुख्य मुद्दा रोजगार और विकास है और हम यह चुनाव बहुत बड़े अंतर से जीत रहे हैं।

Comments
Post a Comment