लखनऊ। डिफेंस एक्सपो परिसर में भारतीय किसान क्रांति यूनियन द्वारा आयोजित विशाल किसान महापंचायत में प्रदेशभर से 10,000 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किसान हितों से जुड़े मुद्दों को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने, किसान परिवारों की अगली पीढ़ी को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा कृषि को आधुनिक तकनीक और निवेश से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन और शासन के बीच नियमित संवाद की आवश्यकता भी रेखांकित की। 10,000 से अधिक किसानों का महासंगम डॉ. राजेश्वर सिंह ने भारतीय किसान क्रांति यूनियन की संगठनात्मक सक्रियता और किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में किसानों का एक मंच पर एकत्र होना उनकी एकजुटता और जागरूकता का परिचायक है। किसान संगठनों की भूमिका केवल समस्याएँ उठाने तक सीमित नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए निरंतर संवाद और प्रभावी पैरवी करना भी है। उन्होंने किसान प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों को संबंधित विभागों और शासन के समक्ष मजबू...
सपा प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंचे नवीन धवन बंटी, बोले- शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर जीतेगी सपा
लखनऊ खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव 2026 में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार और कांति सिंह के नामांकन के दौरान 174 मध्य विधानसभा से सपा नेता नवीन धवन बंटी सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे।
नवीन धवन बंटी ने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों को बंद किया जा रहा है, एक शिक्षक कई कक्षाओं को पढ़ा रहा है। गरीब के बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है। प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों को उचित मानदेय नहीं मिल रहा है और पुरानी पेंशन बहाली जैसे मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी चुनाव मैदान में है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का मुख्य मुद्दा रोजगार और विकास है और हम यह चुनाव बहुत बड़े अंतर से जीतने जा रहे हैं। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment