राजधानी लखनऊ के दयालबाग पर लोक जनशक्ति पार्टी (रा )के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र पासवान मौजूद रहे। उन्होंने स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान नागेंद्र पासवान ने स्वर्गीय पासवान जी के जीवन और उनके द्वारा दलितों, पिछड़ों और श्रमिक वर्ग के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान जी ने हमेशा गरीबों और मजदूरों की आवाज को बुलंद किया और उनके बताए हुए रास्ते पर पार्टी आगे बढ़ रही है।
साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी को और अधिक मजबूत और विस्तारित करने की योजना पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में संगठन को सक्रिय किया जा रहा है ताकि पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंच सके।
इस अवसर पर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, लेबर सेल राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पासवान, उत्तर प्रदेश मध्य के लोजापा लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र पासवान, प्रदेश प्रधान महासचिव सुशील यादव, प्रदेश संगठन मंत्री दीपक सिंह, प्रदेश महासचिव लक्ष्मी नारायण यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक परिहार, विनोद, उज्जवल भट्टाचार्य, राम सिंह यादव, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभास, लखनऊ जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र, हरदोई जिला अध्यक्ष आरती देवी, एवं प्रदेश प्रवक्ता मनीष परिहार, प्रदेश सचिव जोगेंद्र, समेत समस्त पदाधिकारियो की मौजूदगी मे पुण्य तिथि मनाई गई एवं पदाधिकारियों को पद के नियुक्ति पत्र वितरण भी किया गया।

Comments
Post a Comment