सोनू सिंह को भाजपा किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, किसानों को तकनीक से जोड़ने का किया वादा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता सोनू सिंह को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।
इस मौके पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष सोनू सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी, लोकप्रिय परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह जी का आभार व्यक्त किया।
उपाध्यक्ष बनने के बाद सोनू सिंह ने कहा -
भाजपा किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं और शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ जैसे कार्यकर्ता पर इतना बड़ा भरोसा जताया। किसान मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही मेरा लक्ष्य है।
मेरी प्राथमिकता किसान भाइयों की समस्याओं का निराकरण करना है और ऐसी नीतियों पर काम करना है जिससे ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ मिल सके।
भारत एक अन्नदाता देश है। हमने कोरोना जैसी महामारी को भी हराया है, इसलिए भारत में कभी अन्न की कमी नहीं हो पाएगी। हम अपने किसानों को आज की आधुनिक तकनीक से जोड़कर पैदावार में ज्यादा से ज्यादा बढ़ोतरी हो सके, इस काम में सहायक रहेंगे। साथ ही किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचा सकें, इसके लिए हम निरंतर प्रयास करेंगे।

Comments
Post a Comment