लखनऊ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आलमबाग स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल का 19वाँ स्थापना दिवस आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया विशिष्ट अतिथि उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने विद्यालय के नवीन म्यूज़िक रूम तथा डिजिटल बोर्ड युक्त स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने का यह प्रयास समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यालय एवं गुरुद्वारा कमेटी को इस पहल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद भी दिया। इसके पश्चात महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यक्ष निर्मल सिंह,रतपाल सिंह गोल्डी गुरजीत छाबड़ा, कपिल अरोड़ा रजनी कौर...
भारतीय मजदूर संघ लखनऊ जिला इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, कीर्तिवर्धन सिंह अध्यक्ष और अजय सिंह कार्यकारी अध्यक्ष बने
* भारतीय मजदूर संघ लखनऊ जिला इकाई का अधिवेशन 17 मई 2026 को नवीन मार्केट, केसरबाग स्थित कार्यालय पर संपन्न हुआ। अधिवेशन में जिले की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें श्री कीर्तिवर्धन सिंह को अध्यक्ष और श्री अजय सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में श्री हरेन्द्र भदौरिया, श्री सिम्मन सिंह, श्री प्रवीण पाण्डेय, श्री देवेश शुक्ल व श्री मो. इलियास को उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्री रिंकू राय को मंत्री, श्री नरेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, श्री मिथलेश शुक्ला को संगठन मंत्री, श्री शिवम सिंह को प्रचार मंत्री और श्री पुष्पेन्द्र को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। उपमंत्री पद पर श्रीमती विशाखा वर्मा, श्री संतोष भट्ट, श्रीमती नीलम गौतम, श्री ज्ञानेंद्र सिंह व श्री संजय वर्मा मनोनीत हुए हैं।
कार्यसमिति सदस्य के रूप में श्री विकास गौड़, श्री धर्मेन्द्र मणि त्रिपाठी और श्री सतीश यादव को शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में श्री हरिशरण मिश्रा, श्री दिवाकर सिंह सिकरवार, श्री वी.के. सिंह और श्री महेन्द्र दीक्षित का नाम शामिल है। कार्यकारिणी में बैंक, रेलवे, रोडवेज, BSNL, पोस्टल, NHM, लखनऊ विकास प्राधिकरण, जल संस्थान, लखनऊ विश्वविद्यालय और नगर निगम समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को स्थान दिया गया है।
नवगठित कार्यकारिणी श्रमिक हितों की रक्षा, मजदूरों की समस्याओं के समाधान और उद्योग-श्रमिक संबंधों को मजबूत करने के लिए काम करेगी।
Comments
Post a Comment