Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

ओमैक्स ने 2800 करोड़ से अधिक का प्रारंभिक निवेश कर "बी टुगेदर" ब्रांड किया लॉन्च




लखनऊ,  भारत की जानी मानी रियल एस्टेट कंपनी, ओमेक्स, ने आज "बी टुगेदर नामक एक नए ब्रांड की घोषणा की है। यह ब्रांड अर्बन और इकनोमिक डेवलपमेंट को प्रोत्साहित करने के लिए जॉइंट वेंचर्स और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप जैसे मॉडलों के अन्तर्गत काम करेगा। इसके तहत, आगामी 3-5 वर्षों में 2800 करोड़ से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे 5000 करोड़ से अधिक आप की उम्मीद है।

इस ब्रांड के नेतृत्व में ओमैक्स लिमिटेड के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन श्री रोहतास गोयल, ओमेक्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर व बी टुगेदर के फाउंडर श्री मोहित गोयल और ओमेक्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर व बी टुगेदर के को-फाउंडर श्री जतिन गोयल शामिल है। इनका विजन और एक्सपीरियंस भारत के अर्बन रियल एस्टेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है।


बी टुगेदर का पहला प्रोजेक्ट "बी टुगेदर सेंटर पॉइंट वृंदावन है, जो इस सांस्कृतिक शहर के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसके साथ ही बी टुगेदर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के साथ मिलकर लखनऊ, गाजियाबाद, कौशांबी, अयोध्या, अमौसी और प्रयागराज जैसे प्रमुख स्थानों में बस टर्मिनलों को प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहा है। अपग्रेड करने के


लॉन्च के मौके पर ओमैक्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर & वी टुगेदर के फाउंडर श्री मोहित गोयल ने कहा, "बी टुगेदर का उद्देश्य इनोवेशन सस्टेनेबिलिटी और इन्क्लूसिवेनेस्स के माध्यम से देश के अर्बन और रूरल इकोसिस्टम को बदलना है। हम सरकारी निकायों, निवेशकों और लैंड ओनर्स के साथ साझेदारी कर वास्तविक समस्याओं का समाधान करने और डेवलपमेंट के नए अवसर पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। बी टुगेदर के माध्यम से हम टियर 2 और टियर 3 शहरों में मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं प्रदान कर ओमेक्स की लिगेसी को आगे ले जाएंगे।"


अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मोहित गोयल ने बताया की बी टुगेदर न केवल समय पर प्रोजैक्ट्स को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करेगा बल्कि रुके हुए और कम उपयोग किये गए प्रोजेक्ट्स की समस्याओं को हल करके निवेशकों और खरीदारों का भरोसा भी मजबूत करेगा।


ओमैक्स ग्रुप के प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट्स में ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट (फरीदाबाद), ओमैक्स न्यू चंडीगढ़, ओमैक्स चौक (चांदनी चौक) और ओमेक्स स्टेट (द्वारका) शामिल हैं। इन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ, बी टुगेदर का लक्ष्य स्मार्ट सिटीज और 'हाउसिंग फॉर ऑल' जैसी पहल के माध्यम से देश के डेवलपमेंट गोल्सम योगदान देना है. बी टुगेदर, ओमैक्स की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो कम्युनिटी डेवलपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्च इम्प्रूवमेंट और अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन के लिए एक प्रभावशाली कदम है।

'ओमेक्स की स्थापना 1987 में दूरदर्शी प्रथम पीढ़ी के उद्यमी श्री रोहतास मोपल में कंस्ट्रक्शन और कांट्रेक्टिंग बिज़नेस शुरू करने के लिए की थी। इसके बाद, कंपनी ने 2001 में रियल एस्टेट सेक्टर में विविधता लाई और 2007 में बीएसई लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड दाना में लिस्टेड हुई। पिछले 37 वर्षों में आज, ओमेक्स आज भारत की अग्रणी और भरोसेमंद रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है, जिसके पास बड़ी लैंड होल्डिंग है।


ओमैक्स ने उत्तर और मध्य भारत के 8 राज्यों के 31 शहरों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और 135 मिलियन से अधिक एसएफटी क्षेत्र प्रदान किया है। विविध रियल एस्टेट प्रोफाइल वाली कंपनी होने के नाते, इसने एकीकृत और हाई टेक टाउनशिप से लेकर कार्यालयों, मॉल और हाई स्ट्रीट परियोजनाओं तक कई तरह की ऐतिहासिक परियोजनाएँ प्रदान की हैं। इसने लक्जरी और किफायती दोनों क्षेत्रों में अपनी जगह बनाई है। अधिक जानकारी व्ब्ल्यू.ओमेक्स.कॉम पर जाकर प्राप्त की जा सकती है।

फॉरवर्ड लुकिंग स्टेटमेंट

इस दस्तावेज़ में फॉरवर्ड लुकिंग स्टेटमेंट हो सकते हैं, जिनमें कई जोखिम और अनिश्चितताएँ शामिल है। ये जोखिम या अनिश्चितताएँ भविष्य-उन्मुख कथनों में प्रत्याशित परिणामों से वास्तविक परिणामों को काफी भिन्न कर सकती हैं। हम किसी भी फॉरवर्ड लुकिंग स्टेटमेंट को सार्वजनिक रूप से अपडेट करने के लिए कोई दायित्व नहीं लेते हैं, चाहे वह नई जानकारी, भविष्य की घटनाओं या अन्यथा के परिणामस्वरूप हो।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।