Skip to main content

नारायणा कोचिंग सेंटर, लखनऊ में एनएसएटी 2026 का भव्य शुभारंभ

  देश की अग्रणी शैक्षणिक संस्था नारायणा कोचिंग सेंटर, लखनऊ में नरवाना स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (एनएसएटी) 2026 के 21वें संस्करण का भव्य शुभारंभ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायणा एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट श्री राकेश यादव ने एनएसएटी 2026-27 के औपचारिक शुभारंभ के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सेंटर डायरेक्टर डॉ. शेष मणि मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए एनएसएटी 2026-27 के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में श्री राकेश यादव ने कहा कि एनएसएटी केवल एक छात्रवृत्ति परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने, उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता का मूल्यांकन करने तथा उन्हें जी, नीत एवं अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक तैयारी के लिए सशक्त मंच प्रदान करने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में परीक्षा में भाग लेने का आह्वान किया। डॉ. शेष मणि मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि नारायणा की वैज्ञानिक श...

सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाशोत्सव एव गुरुद्वारा नाका हिंडोला के 125वें स्थापना दिवस के सम्बन्ध में हुए प्रेस कांफ्रेंस

 


यू0 पी0 प्रेस क्लब,लखनऊ में एक प्रेसवार्ता का आयोजन लखनऊ गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी एवम् ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी,नाका हिंडोला के अध्यक्ष स.राजेन्द्र सिंह बग्गा जी की अध्यक्ष्ता में किया गया।

       श्री बग्गा जी यह जानकारी ने देते हुए बताया कि जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाशोत्सव (जन्मोत्सव) ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी, नाका हिंडोला एवं डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, ऐशबाग रोड, लखनऊ में बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया जायेगा।

     इस अवसर पर दिनांक 6 नवंबर को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी, नाका हिंडोला, लखनऊ से प्रातः 11 बजे से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया एवं पांच प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया है जो लखनऊ के विभिन्न मार्गों नाका हिण्डोला चौराहा, चारबाग, गुरुनानक मार्केट, गौतमबुद्ध मार्ग, बांसमण्डी चौराहा, लाटूश रोड, श्रीराम रोड, गनेशगंज होकर गुरुद्वारा नाका हिण्डोला लखनऊ अपरान्ह 4ः00 बजे गुरुद्वारा साहिब वापस पहुंचकर संपन्न होगा।

       प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत ने बताया कि प्रकाशोत्सव एवम् ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी,नाका हिंडोला की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में 7 व 8 नवंबर को गुरुद्वारा साहिब में सांय 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक गुरबाणी कीर्तन दरबार एवम् 8 नवंबर को डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, ऐशबाग रोड, लखनऊ में प्रातः 7.30 बजे से सांय 4 बजे तक भव्य गुरमत समागम का आयोजन किया जाएगा जिसमें पंथ प्रसिद्ध कथावाचक ज्ञानी जसवंत सिंह जी परवाना, हजूरी रागी भाई सुखवंत सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब, भाई गुरचरन सिंह जी रसिया लुधियाना वाले,भाई सुरजीत सिंह जी खालसा कानपुर वाले एवं हेड ग्रंथी सुखदेव सिंह जी कथा व कीर्तन के माध्यम से श्री गुरु नानक देव जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालकर संगत को निहाल करेंगे। इनके अतिरिक्त माता गुजरी सत्संग सभा, के. के. एन. एस. गुरमति संगीत अकेडमी एवम् सिमरन साधना परिवार के बच्चों द्वारा शब्द कीर्तन गायन से संगत को निहाल करेंगे। भव्य गुरमत समागम में गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा।

     महामंत्री हरमिन्दर सिंह टीटू ने बताया कि ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी,नाका हिंडोला की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने पे 8 नवंबर को डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, ऐशबाग रोड, लखनऊ में रात्रि 7.30 से 9.30 बजे तक ताल गुरु प्रोडक्शन, पटियाला द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर आधारित ष् स्टेज लाइट एवं लेज़र शो का आयोजन भी किया गया है।समाप्ति के उपरान्त गुरु का प्रसाद वितरित किया जायेगा।


Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

दशमेश पब्लिक स्कूल, आलमबाग का 19वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लखनऊ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आलमबाग स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल का 19वाँ स्थापना दिवस आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया विशिष्ट अतिथि उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने विद्यालय के नवीन म्यूज़िक रूम तथा डिजिटल बोर्ड युक्त स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने का यह प्रयास समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यालय एवं गुरुद्वारा कमेटी को इस पहल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद भी दिया। इसके पश्चात महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यक्ष निर्मल सिंह,रतपाल सिंह गोल्डी गुरजीत छाबड़ा, कपिल अरोड़ा रजनी कौर...