Skip to main content

लखनऊ में स्व. रामविलास पासवान को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, चिराग पासवान बोले - पापा को दिया सम्मान हमारे लिए गर्व का क्षण

  लखनऊ, देश के दिग्गज नेता और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण स्व. रामविलास पासवान जी की आज 6वीं पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक स्वयं उनके पुत्र और केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान थे। सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य रूप से शामिल हुए और स्व. पासवान के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर चिराग पासवान ने भावुक होते हुए सोशल मीडिया पर आभार जताया। चिराग ने एक्स पर लिखा - *"योगी जी ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर पापा को श्रद्धांजलि दी। उनका खुद आकर श्रद्धांजलि देना मेरे और मेरे परिवार के लिए सम्मान का क्षण है। इससे साफ है कि पापा और योगी जी का रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्नेह और आत्मीयता का था।"* स्व. रामविलास पासवान को दलितों-पिछड़ों की आवाज माना जाता था और उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को पूरा करने में लगा दिय...

वोडाफ़ोन आइडिया फाउन्डेशन ने बाराबंकी के सम्पन्ना निगम को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया सम्मानित

 

अध्यापक दिवस के मौके पर, वोडाफ़ोन आइडिया ने किया ‘टीचर्स डायरी’ का अनावरण- देश में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रेरक अध्यापकों के वास्तविक जीवन की कहानियों का संकलन 

शिक्षा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला महत्वपूर्ण कारक है, जो समावेशन, जीवन के उच्च स्तर एवं बेहतर गुणवत्ता के जीवन को सुनिश्चित करता है। अध्यापक दिवस के मौके पर अध्यापकों के योगदान का जश्न मनाने के लिए वी की सीएसआर शाखा वोडाफ़ोन आइडिया फाउन्डेशन ने वर्चुअल ‘वोडाफोन आइडिया टीचर्स डे सेलेब्रेशन’ का आयोजन किया। 

इस अवसर पर वी फाउन्डेशन ने चुनिंदा अध्यापकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। अध्यापकों को प्रथम एजुकेशन फाउन्डेशन के सीईओ डॉ रुकमणि बैनर्जी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पी बालाजी, चीफ़ रेग्युलेटरी एण्ड कॉर्पोरेट अफ़ेयर्स ऑफिसर, वीआईएल एवं डायरेक्टर, वोडाफोन आइडिया फाउन्डेशन और डॉ निलय रंजन, हैड, वोडाफोन आइडिया फाउन्डेशन भी मौजूद थे। 

सम्मानित किए गए अध्यापकों में सम्पन्ना कुमार निगम भी शामिल हैं। वे बाराबंकी ज़िले में बिशनपुर सरकारी प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक हैं। उन्हें तकनीक के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जाना जाता है। 

 इसके अलावा वी फाउन्डेशन ने ‘टीचर्स डायरी’ का अनावरण भी किया, जो देश में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रेरक अध्यापकों के वास्तविक जीवन की कहानियों का संकलन है। यह पुस्तक देश के उन सभी अध्यापकों को सलाम करती है, जिन्होंने न सिर्फ अपने छात्रों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। इस पुस्तक में अध्यापकों द्वारा अपनाए गए ऐसे दृष्टिकोणों के उदाहरण प्रस्तुत किए गए हैं, जिन्होंने छात्रों में लर्निंग के प्रति रूचि उत्पन्न की। 

 

कार्यक्रम के दौरान पी बालाजी, चीफ़ रेग्युलेटरी एण्ड कॉर्पोरेट अफे़यर्स ऑफिसर, वीआईएल एण्ड डायरेक्टर, वोडाफ़ोन आइडिया फाउन्डेशन ने कहा, ‘‘वोडाफ़ोन आइडिया फाउन्डेशन में हम ऐसे तकनीकी हस्तक्षेपों एवं इनोवेशन्स को अपनाने में भरोसा रखते हैं, जो शिक्षा की गुणवत्ता एवं छात्रों की लर्निंग में सुधार ला सकें और साथ ही शिक्षा क्षेत्र को नया आयाम दे सकें। हमारे बदलावकारी प्रोग्राम जैसे जिज्ञासा, गुरूशाला और अध्यापक-छात्र छात्रवृत्ति आदि इस तरह से डिज़ाइन किए गए हैं कि वे अध्यापकों को प्रशिक्षण संसाधनों एवं तकनीकों के साथ सक्षम बनाकर, उनके अध्यापन के तरीकों में सुधार लाकर छात्रों को लर्निंग का अनूठा अनुभव प्रदान करते हैं। वोडाफ़ोन आइडिया फाउन्डेशन से जुड़े लाखों अध्यापक देश भर के छात्रों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाकर सामाजिक कल्याण को सुनिश्चित करना और लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करना हमारा मुख्य उद्देश्य है ताकि उनके भविष्य को बेहतर एवं उज्जवल बनाकर राष्ट्र निर्माण को प्रोत्साहित किया जा सके। अध्यापक दिवस के मौके पर, हमने समाज में अध्यापकों के उत्कृष्ट योगदान को पहचाना है। यह अध्यापकों को सम्मान देने का हमारा तरीका है, जो निःस्वार्थ भाव के साथ समाज कल्याण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।’’

डॉ रुकमणि बैनर्जी, सीईओ, प्रथम एजुकेशन फाउन्डेशन ने कहा, ‘‘हम अपनी शिक्षा नीतियों पर काम कर रहे हैं, हमें अपने अध्यापकों के लिए भी पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। हमें उन्हें अपने काम के लिए सक्षम बनाना होगा तथा आधुनिक संसाधनों के साथ हर सहयोग प्रदान करना होगा। तभी वे छात्रों की विकास एवं लर्निंग यात्रा को और भी बेहतर बना सकते हैं।’’ 

अध्यापकों की क्षमता निर्माण करना, डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराना, उन्हें पढ़ाने के आधुनिक तरीकों पर प्रशिक्षण देना, अध्ययन-अध्यापन को रोचक बनाना तथा मौजूदा बुनियादी सुविधाओं में सुधार लाना वोडाफ़ोन आइडिया फाउन्डेशन के प्रमुख प्रोग्राम ‘जिज्ञासा’ का मुख्य उद्देश्य है।


इसके अलावा ज्ञान के विनिमय को बढ़ावा देने वाले प्लेटफॉर्म गुरूशाला ने डिजिटल तरीकों से हज़ारों छात्रों एवं अध्यापकों को किसी भी समय, किसी भी स्थान पर अध्ययन सामग्री अपलोड करने और एक्सेस करने में सक्षम बनाया है। वोडाफोन आइडिया टीचर्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम अध्यापकों को ई-लर्निंग की सुविधाएं जैसे लैपटॉप, ऑनलाईन कोर्सेज़ आदि उपलब्ध कराता है।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

लखनऊ: पंचायतीराज निदेशालय में सफाई कर्मचारियों का सम्मेलन, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

  लखनऊ, उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा निदेशालय पंचायतीराज विभाग में (ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की भूमिका ) को लेकर एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका उदघाटन मा०पंचायतीराज मंत्री जी के करकमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना शामिल रहे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में संतकबीरनगर के विधायक माननीय गणेश चंद्र चौहान ने पदाधिकारियों को संबोधित किया। जिसमें विभाग के तमाम अधिकारियो जैसें - श्री मान प्रमुख सचिव पंचायतीराज,व निदेशक पंचायतीराज विभाग व अन्य अधिकारियों ने शिरकत की ।  उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री बसंतलाल गौतम व संचालन मयंक ने किया साथ ही प्रदेश के तमाम वक्ताओं जैसे - श्री कुलदीप वाल्मीकि ( कार्यकारिणी अध्यक्ष) , श्री शिवप्रकाश यादव ( कार्यवाहक अध्यक्ष) श्री राघवेन्द्र तिवारी ( प्रदेश प्रभारी) श्री क्रांति सिंह (प्रदेश संप्रेक्षक) श्री डीडी चौहान (प्रदेश उपाध्यक्ष) श्री राजू धानुक ( प्रदेश मंत्री) श्री श्रृवण पा...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...