Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी अमर शहीद मंगल पाण्डे जी की जन्म जयन्ती समारोह के अवसर पर ओम ब्राह्मण महासभा द्वारा सुन्दर काण्ड, सम्मान समारोह व विशाल भण्डारे का आयोजन

 


लखनऊ, मंगलवार को आजादी के नायक प्रथम स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी अमर शहीद मंगल पाण्डे जी की जन्म जयन्ती समारोह ओम ब्राह्मण महासभा द्वारा विश्वसरैया प्रेक्षागृह लखनऊ मे सुन्दर काण्ड, सम्मान समारोह व विशाल भण्डारे के साथ मनाया गया, मुख्य अतिथि माननीय नम्रता पाठक जी अध्यक्षता एस एस उपाध्याय जी विशिष्ट अतिथि धनेसमणि ञिपाठी जी आदरणीय सिन्थुजा मिश्र सेनानी जी, मुख्य संरक्षक माननीय शिवप्रकाश मिश्र (सेनानी)जी एडवोकेट सुप्रीमकोर्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय राजवीर पाण्डे जी राष्ट्रीय महासचिव वैभव गौतम जी, के साथ ब्राह्मण संगठन के 20संगठन के पदाधिकारीगण भागा लिये मुख्य अतिथि नम्रता पाठक जी ने अमर शहीद मंगल पाण्डे जी को नमन् करते हुए ओम ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी के कार्यो की सराहना की, अध्यक्षता कर रहे एस एस उपाध्याय जी पूर्व विधिक सलाहकार जी ने अपने द्वारा लिखित किताब हिन्दुत्व एण्ड चाइलेन्जस को सभी भेट किये, इस अवसर पर ओम ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी ने अपने सम्बोधन मे घोषणा की कि देश मे कोई भी ब्राह्मण संगठन कही भी कार्यक्रम करता है तो ओम ब्राह्मण महासभा के तरफ से 11000 रूपये का सहयोग ओम ब्राह्मण महासभा के तरफ से सहयोग किया जायेगा एवं संगठन से एक टीम कार्यक्रम मे उपस्थित रहेगी, अमर शहीद मंगल पाण्डे जी के जन्म जयन्ती समारोह मे 150 सम्मानित व्यक्तियो का सम्मान किया गया।

      

Comments