Skip to main content

समय पर इलाज और आधुनिक तकनीक से कैंसर को हराया जा सकता- डॉ० अंजली सचान

_मेदांता अस्पताल की एसोसिएट कंसल्टेंट, मेडिकल ऑनकोलॉजी एवं हीमैटो ऑनकोलॉजी विभाग की डॉ. अंजली सचान ने कैंसर के कारण, लक्षण और इलाज पर विस्तार से जानकारी दी।_   _डॉ. अंजली सचान ने बताया कि तंबाकू-शराब का सेवन, अस्वस्थ खानपान, मोटापा, प्रदूषण, आनुवंशिक कारण, शारीरिक गतिविधि की कमी और कुछ वायरल इंफेक्शन कैंसर के मुख्य कारण हैं।_   _उन्होंने 7 सबसे आम कैंसर के बारे में भी बताया:_   *_1. फेफड़े का कैंसर* - मुख्य कारण धूम्रपान और प्रदूषण_   *_2. ब्रेस्ट कैंसर* - महिलाओं में सबसे आम, आनुवंशिक और हार्मोनल कारण_   *_3. कोलन कैंसर* - अस्वस्थ खानपान और मोटापे से जुड़ा_   *_4. प्रोस्टेट कैंसर* - 50 साल से ऊपर पुरुषों में आम_   *_5. मुंह का कैंसर* - तंबाकू और गुटखे के सेवन से_   *_6. सर्वाइकल कैंसर* - महिलाओं में, HPV वायरस प्रमुख कारण_   *_7. ब्लड कैंसर* - आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारणों से_   _डॉ. सचान ने कहा कि वजन घटना, लगातार थकान, शरीर में गांठ, लंबे समय तक खांसी या घाव न भरना जैसे लक्षण दिखें तो ...

सोनालीका ने अपना नवीनतम ट्रैक्टर उत्तर प्रदेश को समर्पित किया; लॉन्च किया सोनालीका सिकंदर RX 50 DLX जो है 12F + 3R ट्रांसमिशन और 10 डीलक्स विशेषताओं से लैस

 


FY'23 में अपनी आक्रामक रणनीति को आगे बढ़ाते हुए, सोनालीका ने लॉन्च किया है अपना नवीनतम इनोवेशन ट्रैक्टर - सोनालीका सिकंदर RX 50 DLX जो प्रमाणित 12F + 3R ट्रांसमिशन और 10 डीलक्स सुविधाओं से लैस है,  एक दमदार प्रदर्शन के साथ किसान के मन की शांति  सुनिश्चित करता है।

भारत से नंबर 1 ट्रैक्टर निर्यात ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स ने हमेशा ट्रैक्टर उद्योग में टेक्नोलॉजी विकास का नेतृत्व किया है और नवाबों के शहर ‘लखनऊ’ से अपनी FY'23 यात्रा को और तेज कर दिया है। भारत के प्रमुख ट्रैक्टर निर्माताओं में से एक, सोनालीका ने आज अपना नया 'सिकंदर RX 50 DLX' ट्रैक्टर लॉन्च किया है जो उत्तर प्रदेश में फसल और क्षेत्र केंद्रित आवश्यकताओं के अनुसार पूरी तरह से अनुकूलित है। 10 डीलक्स सुविधाओं से लैस, सोनालीका सिकंदर RX 50 DLX को 12F+3R मल्टी स्पीड ट्रांसमिशन के साथ तैयार किया गया है जो किसानों को बिना किसी कठिनाई का सामना किए विविध परिस्थितियों में विभिन्न प्रकार के उपकरणों का उपयोग करने में सक्षम बनाता है। आयोजन के दौरान, कंपनी ने अपने अत्यधिक प्रशंसित  ‘सोनालीका टाइगर DI 55' मॉडल भी प्रदर्शित किया, जिसे ‘यूरोप में डिज़ाइन’ किया गया है और भारतीय कृषि आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलित किया गया है।


सोनालीका सिकंदर RX 50 DLX में 10 डीलक्स विशेषताएं हैं जो इसे अन्य ट्रैक्टरों से बेहतर बनाती हैं। LED DRL हेडलाइट्स और LED टेल लैम्प्स के साथ-साथ इसमें डीलक्स सीट और एर्गो स्टीयरिंग है, जिससे किसान अब थकान मुक्त हो कर लंबे समय तक काम कर सकते हैं। उत्तम स्टाइलिंग और मैटेलिक पेंट सिकंदर RX 50 DLX ट्रैक्टर को एक आक्रामक रुख देते हैं और दैनिक खेती और व्यावसायिक जरूरतों के लिए इसे एक संतुलित ट्रैक्टर बनाते हैं। सिकंदर RX 50 DLX में ऐसी विशेषताएं भी हैं जो 50 HP श्रेणी में इनोवेशन बार को उच्चतम स्तर पर सेट करती हैं –


शक्तिशाली 3065 cc एचडीएम इंजन जो अधिकतम टॉर्क और श्रेणी में प्रभावी ईंधन खपत प्रदान करता है।

12F + 3R मल्टी स्पीड ट्रांसमिशन जो इसे उत्तर प्रदेश की मिट्टी में सुपर सीडर, स्ट्रॉ रीपर, मल्चर, लेजर लेवलर और आरएमबी पलोह जैसे उपकरणों का उपयोग के लिए सक्षम बनाते हैं 

अधिक ढुलाई तथा कम समय में अधिक कृषि क्षेत्र को कवर करने के लिए 32.93 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड 

5G हाइड्रोलिक्स के साथ 2000 KG की लिफ्ट क्षमता जो प्रदान करे उत्तर प्रदेश में फसलों के अनुसार सटीक सेटिंग और समान गहराई

लॉन्च पर अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए, श्री विवेक गोयल, प्रेसिडेंट एंड चीफ - सेल्स एंड मार्केटिंग, सोनालीका ट्रैक्टर्स, ने कहा, “उत्तर प्रदेश हमेशा सोनालीका के लिए एक प्रमुख बाज़ार रहा है और हम राज्य में अपने नए उन्नत तकनीक से लैस ट्रैक्टरों को लॉन्च करने के लिए प्रतिबद्ध हैं । यूपी के बढ़ते बाजार को ध्यान में रखते हुए, सोनालीका लखनऊ शहर में हमारे नवीनतम ट्रैक्टर - सोनालीका सिकंदर RX 50 DLX को लॉन्च कर रहे हैं। यह 10 डीलक्स सुविधाओं से लैस है जो राज्य की सबसे कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर ट्रैक्टर प्रदर्शन सुनिश्चित करेगा और ग्राहकों के लिए समृद्धि प्रदान करेगा। राज्य के किसान किसी भी चुनौती पर जीत हासिल करने के लिए शक्तिशाली HDM इंजन और RX 50 सिकंदर DLX के 12F + 3R ट्रांसमिशन का उपयोग कर सकते हैं। सोनालीका ट्रैक्टर्स किसानों की जरूरतों को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में रखता है और हमारा लक्ष्य हर श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टरों के साथ ट्रैक्टर उद्योग में लगातार नए मानक बनाना है।"




कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए, श्री पुष्पेंद्र सिंह, बिज़नेस यूनिट हेड और वाइस प्रेसिडेंट, सोनालीका ट्रैक्टर्स, ने कहा, “उच्च तकनीकी विशेषताओं वाले ट्रैक्टरों की मांग लगातार बढ़ रही है और हमें यूपी में टाइगर और सिकंदर श्रृंखला के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। यूपी में FY'23 के पिछले दो महीनों में हम 60% से अधिक की वृद्धि दर्ज की है जो वास्तव में हमारे लिए प्रेरणादायक है। किसानों की खुशी के लिए काम करना हमारा मिशन है और हम आने वाले वर्षों में ग्राहकों की सर्वोच्च संतुष्टि के लिए इसका पालन करते रहेंगे।“


श्री संदीप कथूरिया और श्री सौरभ गुप्ता, ज़ोनल हेड्स- सेल्स एंड मार्केटिंग, सोनालीका ट्रैक्टर्स, ने कहा, “सोनालीका का मुख्य फोकस लगातार सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टरों की पेशकश करना है जो हर किसान की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बेहतरीन तकनीकों से लैस हैं। नए मॉडलों का समय पर लॉन्च, आदर्श उत्पाद मिश्रण, विकास योजनाओं के अनुसार लचीला उत्पादन क्षमता सोनालीका की सफलता का आधार है।“


इवेंट के दौरान प्रदर्शित, सोनालीका टाइगर DI 55 को 'यूरोप में डिज़ाइन' किया गया एक अनुकूलित उच्च HP ट्रैक्टर है जो पूरे क्षेत्रों में किसानों की महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करता है। यह बेजोड़ प्रदर्शन देने के लिए एक शक्तिशाली 4087 सीसी इंजन और 12F + 12R ट्रांसमिशन से लैस है और यूपी क्षेत्र में मालिक का गौरव है। प्रीमियम क्रोम ट्रिम्स, DRL के साथ ट्विन बैरल हेडलैंप, आरामदायक सीट और मल्टी-फंक्शन कंसोल सोनालीका टाइगर सीरीज को भारत में किसानों के लिए एक सच्ची साथी बनाते हैं। सटीक हाइड्रोलिक्स और टाइगर श्रृंखला की 2,200 किलोग्राम भारोत्तोलन क्षमता ट्रैक्टर को प्रतिस्पर्धी ट्रैक्टरों के बीच अद्वितीय खड़ा करने के लिए सशक्त बनाती है।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

दशमेश पब्लिक स्कूल, आलमबाग का 19वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लखनऊ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आलमबाग स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल का 19वाँ स्थापना दिवस आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया विशिष्ट अतिथि उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने विद्यालय के नवीन म्यूज़िक रूम तथा डिजिटल बोर्ड युक्त स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने का यह प्रयास समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यालय एवं गुरुद्वारा कमेटी को इस पहल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद भी दिया। इसके पश्चात महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यक्ष निर्मल सिंह,रतपाल सिंह गोल्डी गुरजीत छाबड़ा, कपिल अरोड़ा रजनी कौर...