राजकीय नर्सेज संघ, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश के सरकारी चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेजों में नर्सेज का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। 9 अक्टूबर से शुरू हुए इस आंदोलन के तहत नर्सें बांह पर काला फीता बांधकर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसी क्रम में आज लखनऊ स्थित बलरामपुर चिकित्सालय में भी काला फीता आंदोलन जारी रहा। आंदोलनकारी नर्सेज का आरोप है कि कार्य प्रभावित किए बिना शांतिपूर्ण विरोध जताने के बावजूद शासन-प्रशासन उनकी मांगों को लेकर अभी तक पूरी तरह उदासीन बना हुआ है।
जेष्ट माह के तीसरे बड़े मंगल दिनांक 31/05/2022 को राजधानी लखनऊ के विकासनगर स्थित शहनाई गेस्ट हाउस में ममता चरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में आमजन के लिए कई सारे पकवानों की व्यवस्था की गई थी गरीब बेसहारा असहाय लोगों ने बड़ी श्रद्धा भाव से इस भंडारे के प्रसाद का सेवन किया।
इसमें मुख्य ममता चरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक राजीव मिश्रा , भारतीय जनता पार्टी से महानगर सोशल मीडिया प्रभारी निशांत दूबे, मंडल उपाध्यक्ष निलीमा त्रिपाठी, सीएमएस स्कूल के संस्थापक डॉ जगदीश गांधी, अलीगंज पार्षद राकेश गुप्ता व कई भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थित थे ।


Comments
Post a Comment