होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दिल्ली के सीएम की शपथ लेने के बाद केजरीवाल पहली बार पीएम मोदी से मिलने वाले हैं। दोनों की मुलाकात संसद भवन में होगी।
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह से औपचारिक मुलाकात की थी। केजरीवाल ने अमित शाह से मिलने के बाद एक ट्वीट में लिखा कि गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई जो बहुत अच्छी व फलदायक रही। हमने कई मुद्दों पर बातचीत की। दोनों में इस बात की सहमति बनी है कि दिल्ली के विकास के लिए हम साथ मिलकर काम करेंगे।
दिल्ली हिंसा पर हो सकती है बातचीत
माना जा रहा है कि केजरीवाल और प्रधानमंत्री मोदी की इस बैठक में दिल्ली हिंसा को लेकर बातचीत हो सकती है। इस बैठक में यह तय हो सकता है कि कैसे प्रभावी रूप से समस्या से निपटा जाए और पीड़ितों को राहत दी जाए। कहा जा रहा है कि केजरीवाल ने हिंसा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए क्या कदम उठाए हैं उस पर भी बात हो सकती है।
मालूम हो कि इस समय संसद में बजट का दूसरा सत्र चल रहा है। इस दौरान सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे।
विपक्ष ने दिल्ली हिंसा का मुद्दा उठा नहीं चलने दी संसद
दिल्ली हिंसा का मुद्दा सोमवार को संसद के दोनों सदनों में गूंजा। एकजुट विपक्ष ने केंद्र सरकार से उत्तर पूर्वी दिल्ली में भड़के माहौल और बेगुनाहों की मौत का जिम्मेदार कौन पर जवाब मांगा। विपक्ष ने केंद्र पर कानून व्यवस्था कायम रखने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। नारेबाजी और हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार स्थगित की गई और अंत में पूरे दिन के लिए सदन स्थगित करना पड़ा।

Comments
Post a Comment