Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

इसी का नाम ज़िंदगी संस्था के द्वारा होली उत्सव का आयोजन


इसी का नाम ज़िंदगी संस्था के द्वारा रविवार दिनांक 1 मार्च को होली उत्सव का आयोजन रॉयल कैफे मे किया गया था । कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यक्ष श्रीमती कविता शुक्ला ने किया । कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर अनुपमा राग मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहीं। 


महिलाओं ने होली से संबंधित गानो पर नृत्य किया। जहां पल्लवी ने बद्री की दुलहनिया, कोमल ने लारे , रश्मि ने होली खेले रघुवीरा , राखी ने नैनोवाले ने , आकांक्षा ने हमे ऐसे रंग लगाना पर सुन्दर  नृत्य  किया।


महिलाओं को होली से रिलेटेड नाम भी दिए  गए पुष्पा मिश्रा को रंग बिरंगी और बाकी महिलाओं को गुजिया , नमकपारा गुलाबो, पिचकारी, रंगीली जैसे टाइटल दिये गए । कार्यक्रम में रश्मि  पाठक कविता शुक्ला, अनीता शर्मा, कांति मुद्गल आकांक्षा अवस्थी पुष्पा मिश्रा,ऋषा जैन, माधवी सिंह ,राशि सिंह ,पूजा ग्रोवर, निरुपमा त्रिवेदी  ,कोमल गुप्ता ,कंचन रस्तोगी ,रूपाली गुप्ता ,नेहा कपूर , यामिनी कपूर, कविता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं ।डांस विनर रही - पल्लवी, रश्मि सिंह और रीता पाडेंय। 


सभी महिलाओं को पुरस्कार ,गुलाल और भुजिया देकर होली की बधाई दी गई।


 


Comments