होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
ट्राई की तरफ से जारी एनटीओ 2.0 (NTO 2.0) को लागू करने के बाद टाटा स्काई ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए एसडी और एचडी सेटटॉप बॉक्स की कीमतें बढ़ा दी है। अभी तक टाटा स्काई का एचडी (हाई डेफिनेशन) सेटटॉप बॉक्स 1,399 रुपये में मिल रहा था लेकिन अब इसकी कीमत 1,499 रुपये हो गई है। बता दें कि इसी साल जनवरी में कंपनी ने सेटटॉप बॉक्स की कीमतें कम की थी।
टाटा स्काई सेटटॉप बॉक्स की नई कीमतें
कीमतें बढ़ने के बाद SD और HD की सेटटॉप बॉक्स की कीमतें 1,499 रुपये हो गई हैं। वहीं खबर यह भी है कि कंपनी ने मल्टी टीव कनेक्शन की कीमत भी बढ़ाई है। उदाहरण से समझें तो टाटा स्काई एसडी मल्टी टीवी कनेक्शन कीमत अब 1,399 रुपये हो गई है जो कि पहले 1,299 रुपये थी। नई कीमतें टाटा स्काई की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं। वहीं एचडी मल्टी टीवी कनेक्शन की कीमत अब 1,199 रुपये हो गई है जो कि पहले 999 रुपये थी।
मल्टी टीवी कनेक्शन की कीमत बढ़ने की जानकारी DreamDTH ने दी है। टाटा स्काई के इस कदम के बाद इस वक्त बाजार में सबसे कम कीमत में सेटटॉप बॉक्स दे रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी के एसडी सेटटॉप बॉक्स की कीमत 1,100 रुपये है, जबकि एचडी की कीमत 1,300 रुपये है।
मल्टी टीवी कनेक्शन की कीमत बढ़ने की जानकारी DreamDTH ने दी है। टाटा स्काई के इस कदम के बाद इस वक्त बाजार में सबसे कम कीमत में सेटटॉप बॉक्स दे रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी के एसडी सेटटॉप बॉक्स की कीमत 1,100 रुपये है, जबकि एचडी की कीमत 1,300 रुपये है।
Comments
Post a Comment