होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
मैन ऑफ द मैच पेसर लुंगी एनगिडी (6/58) के शानदार प्रदर्शन के बाद जानेमैन मलान (129*) के करिअर के पहले शतक से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से पराजित कर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
दक्षिण अफ्रीका ने पिछले 12 महीनों में पहली सीरीज जीती। दक्षिण अफ्रीका ने 272 रन के लक्ष्य को 48.3 ओवर में चार विकेट पर 274 रन बनाकर हासिल कर लिया। हेनरिच कलासेन ने 51,जे समुत्स ने 41 और डेविड मिलर ने नाबाद 37 रन की पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया की टीम अंतिम गेंद पर 271 रन पर आउट हो गई। कप्तान आरोन फिंच और डार्सी शार्ट ने 69-69, डेविड वॉर्नर 35 और मिशेल मार्श ने 36 रन बनाए। एनगिडी ने पहले स्पैल में ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष चार में से तीन और फिर पारी के अंतिम ओवर में तीन विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने 50 विकेट भी पूरे किए। उन्होंने 26 मैच में यह उपलब्धि हासिल की और दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं।

Comments
Post a Comment