लखनऊ में दिव्यांग खिलाड़ियों के सशक्तीकरण और खेलों में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लेट्स गिव होप फाउंडेशन (Let’s Give Hope Foundation) द्वारा मुथूट फाइनेंस के सी एस आर सहयोग से व्हीलचेयर एवं क्रिकेट किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योलो हार्मनी पार्क स्पोर्ट्स एरीना एंड टर्फ में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग देना है। साथ ही इनर व्हील क्लब बारादरी लखनऊ का भी सहयोग मिला। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के इन खिलाड़ियों सोमजीत सिंह (लखनऊ), अरविंद विश्वकर्मा (मिर्जापुर), हरीश कुशवाहा (झाँसी), आफताब अंसारी (हरिद्वार), राजा बाबू (गाजियाबाद), गौरव यादव (मेरठ), जीशान अंसारी (मेरठ), अनामिक गुर्जर (मेरठ), अनिल सिंघानिया (ललितपुर), अनमोल वशिष्ठ (मेरठ) और इरफान हैदर (अंबेडकर नगर) को व्हीलचेयर और क्रिकेट किट प्रदान की गई। कार्यक्रम के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश...
यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड ने भारत क पहला हेल्थ एयर कंडीशनर पेश किया है है जो कि आम एयर कंडीशनर से कई मायनों में आगे है। यूरेका फोर्ब्स के इस कंडीशनर में‘एक्टिव शील्ड’ टेक्नोलॉजी है जिसे लेकर कंपनी ने दावा किया है कि इससे कमरे 99% रोगाणुओं और कीटाणुओं से मुक्त हवा मिलेगी और वह भी महज दो घंटे के भीतर। इसके अलावा यह एसी हवा की दुर्गंध को भी खत्म करने में सक्षम है।
कंपनी के इन प्रोडक्ट्स में ऑल-वेदर हेल्थ कंडीशनर सर्दियों में भी कंप्रेशर के बिना शुद्ध हवा देने में सक्षम है। कंपनी ने नई रेंज में 5 स्टार (1 टीआर, 1.5 टीआर) और 3 स्टार (1 टीआर, 1.5 टीआर 2) पेश किए हैं। इनकी कीमत 43,990 रुपये और 64,990 रुपये है।
अपने इस खास एयर कंडीशनर की लॉन्चिंग पर यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड के प्रेसिडेंट, विक्रम सुरेंद्रन ने कहा, 'हेल्थ कंडीशनर्स अब पूरे साल काम आने वाली चीजों में से एक हो गए हैं। आज, उपभोक्ता ऐसे इनोवेशन और उन्नत तकनीकों की तलाश में हैं जो अच्छे स्वास्थ्य और सेहत को सक्षम बनाते हैं। लोगों की इसी जरूरत को देखते हुए हमने इस खास एसी को पेश किया है।'

Comments
Post a Comment