Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

ऐसे करें फोन की सफाई Coronavirus स्मार्टफोन से भी फैल सकता है


यह बात तो आप जानते ही होंगे कि आपका स्मार्टफोन किसी टॉयलेट सीट से कई गुणा ज्यादा गंदा है। कई रिसर्च में इसकी पुष्टि भी हो चुकी है। मोबाइल पर हानिकारक बैक्टीरिया होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इसे लेकर लोग टॉयलेट में भी जाते हैं, लेकिन कभी इसकी सफाई नहीं होती। इस वक्त दुनिया के कई देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। इसे लेकर लोग कई तरह की सावधानियां बरत रहे हैं।

 


अमेरिका के सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने भी कहा है कि कोरोनावायरस शरीर से बाहर किसी सतह पर 9 दिनों तक जिंदा रह सकता है। वहीं सीएनएन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मेटल और प्लास्टिक पर कोरोनावायरस  9 दिनों तक जिंदा रह सकता है। ऐसे में आपका मोबाइल भी कोरोनावायरस फैला सकता है। तो आइए जानते हैं कि आप फोन को कैसे साफ कर सकते हैं?


 




  1. तौलियां: तौलियां आपके स्मार्टफोन से बैक्टीरिया तो नहीं मार सकती, लेकिन उसे मोबाइल से हटा जरूर सकती है। तो मोबाइल को साफ करने के लिए आप मुलायम तौलियों की मदद ले सकते हैं।

  2.  

  3. टेक्नोलॉजी क्लिनर: तौलियों के अलावा आप इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट क्लिनर प्रोडक्ट का इस्चेमाल कर सकते हैं। ये प्रोडक्ट आपको आसानी से आपको बाजार में मिल जाएंगे।

  4. फोन सोप- अपने मोबाइल को बैक्टीरिया मुक्त करने के लिए आप फोनसोप की मदद ले सकते हैं। फोनसोप अल्ट्रावॉयलेट लाइट से बैक्टीरिया को मारता है।

  5. एंटी बैक्टीरियल पेपर: बाजार में आपको एंटी बैक्टीरियल टिश्यू पेपर मिल जाएंगे जिनसे आप अपने फोन साफ कर सकते हैं।


 




मोबाइल साफ करने में ना करें ये गलती




  1. विंडो क्लिंग स्प्रे का इस्तेमाल ना करें: मोबाइल साफ करने के लिए भूलकर भी विंडो क्लिनिंग स्प्रे का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि इसके इस्तेमाल से आपके फोन की स्क्रीन पर स्क्रैच आ जाएंगे।

  2.  

  3. पेपर: मोबाइल की स्क्रीन साफ करने के लिए पेपर का भी इस्तेमाल ना करें तो नहीं तो स्क्रीन खराब हो जाएगी।

  4. अल्कोहल या स्प्रिट: अल्कोहल या स्प्रिट वाले किसी स्प्रे का इस्तेमाल मोबाइल साफ करने के लिए ना करें, क्योंकि ऐसे स्प्रे से आपका फोन खराब भी हो सकता है। इसके अलावा किसी भी केमिकल स्प्रे से मोबाइल को साफ ना करें।




Comments