होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ दो दिन के भारत दौरे पर 24 फरवरी को गुजरात के अहमदाबाद आने वाले हैं। उनकी यात्रा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। अपने दौरे के दौरान ट्रंप को अहमदाबाद सुंदर लगे इसके लिए प्रशासन हर तरह की कोशिशें कर रहा है। जहां पहले झुग्गियों को छिपाने के लिए दीवार बनाने की खबर सामने आई थी। वहीं अब जानकारी मिली है कि ट्रंप जिस रास्ते से गुजरेंगे वहां से कुत्ते, नीलगाय को हटा दिया गया है। इसके अलावा रास्ते की सभी पान की दुकानों को सील किया गया है ताकि लोग दीवार पर थूककर उसे लाल न कर दें।
2015 में झेलनी पड़ी थी शर्मिंदगी
2015 में जब अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी गांधीनगर में आयोजित हुए बाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल बिजनेस समिट में हिस्सा लेने के बाद हवाई अड्डे की तरफ जा रहे थे तब उनके काफिले की गाड़ी एक आवारा कुत्ते से टकरा गई थी। इस बार ऐसी शर्मिंदगी न उठाने पड़ी इसलिए नगर निगम कुत्तों को पकड़ने के लिए सोमवार को एक विशेष बैठक करेगा। जिससे की पांच दिनों, अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल के शहर से जाने तक उन्हें वीवीआईपी रूट से दूर रखा जा सके।
कुत्तों को पकड़ने के लिए बनाई जाएगी विशेष टीम
हवाई अड्डे और मोटेरा स्टेडियम के इलाके को नीलगाय के लिए जाना जाता है। इस मामले पर वन विभाग से सलाह-मशविरा किया जाएगा। अहमदाबाद नगर निगम का पशु विभाग एक विशेष टीम बनाएगा जो वीआईपी रूट के कम से कम 2.75 किलोमीटर के दायरे तक कुत्तों को पकड़ने का काम करेगा।
वीआईपी रूट पर आने वाली पान की तीन दुकानें सील
बाकी देश की तरह गुजरात के लोग भी पान मसाला, पान खाकर सड़कों पर थूककर उसे लाल कर देते हैं। हालांकि ट्रंप के दौरे की वजह से अहमदाबाद में ऐसा करना मुश्किल होगा। हवाई अड्डे से स्टेडियम के बीच की सड़क और दीवार साफ रहें इसके लिए अहमदाबाद नगर निगम ने शुक्रवार को एयरपोर्ट सर्किल पर मौजूद पान की तीन दुकानों को सील कर दिया। दुकानदारों से कहा गया है कि यदि उन्होंने सील खोली तो उनपर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment