Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले एक रुपये से ट्रस्ट का खाता खुलेगा।


विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष व नवगठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने कहा कि हमारी इच्छा है कि राममंदिर जनता के पैसे से बने। हम विश्वास दिलाते हैं कि जनता के पैसे का सदुपयोग करेंगे।
 

1993 से आज तक कपड़े के टेंट में विराजमान ठाकुर जी को जितना चढ़ाया उसमें करीब 11 करोड़ बैंक में एफडी के रूप में जमा है। भारत सरकार ने भी मंदिर के लिए एक रुपया दान दिया है सबसे पहले एक रुपये से ट्रस्ट का खाता खुलेगा।

चंपत राय से मिले  बैंक अधिकारी
राजसदन में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का खाता खोलने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत ट्रस्टियों से मिलने पहुंचे। लेकिन पैन नंबर न मिलने से खाता खोलने की प्रक्रिया टाल दी गई। राय ने स्पष्ट किया कि श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का खाता एसबीआई में खुलेगा। बैंक के अधिकारियों से इस बारे में चर्चा की जा रही है कि खाते का क्या स्वरूप हो, भविष्य में कोई तकनीकी अड़चन न आए। उन्होंने इस ओर गौर कराया कि मंदिर निर्माण के लिए लाखों स्थानों से धन आएगा, सारे लोगों से एक्यूरेट स्पेलिंग की अपेक्षा नहीं की जा सकती। ऐसे में समाज के लोगों को कम से कम कष्ट हो, ट्रस्ट के खाते का स्वरूप तय किए जाने में इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

रामजन्मभूमि परिसर में खुलेगी एसबीआई की शाखा
भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार दास ने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का खाता शीघ्र ही खुल जाएगा। कुछ कागजात अभी पूरे नहीं हैं। पैन नंबर भी आना बाकी है। जैसे ही विराजमान रामलला परिसर में भव्य मंदिर का निर्माण पूरा होगा, एसबीआई भक्तों के लिए एक नई शाखा परिसर में ही खोलेगी। वहां दान सीधे बैंक में जमा करने की सुविधा होगी।




चंपतराय ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि के संपूर्ण चौरासी कोस का कण-कण भगवान श्रीराम और तपस्वी संतों के पदचिन्हों से पूजित है। चौरासी कोसी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु भक्तों को भगवान की चरण धूल प्राप्त हो रही है। अयोध्या के पवित्र आंदोलन में चौरासी कोस में निवास करने वाले श्रीराम भक्तों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि 84 कोसी परिक्रमा की सांस्कृतिक सीमा को समाज में स्थापित करना है। परिक्रमा के दौरान 84 कोस के दोनों तरफ जितने गांव हैं उनसे संपर्क किया जाएगा। करीब 300 गांवों में संपर्क अभियान चलाया जाना है। परिक्रमा मार्ग के गांवों में जनसुविधा हो, मार्ग पर सुविधा हो इसके लिए हमारा प्रयास है, सरकार से वार्ता चल रही है। चंपत राय ने ये बातें कारसेवकपुरम में चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के पड़ाव प्रमुखों की बैठक में कहीं।

उन्होंने कहा भगवान श्रीराम सामाजिक समन्वय के प्रतीक हैं। जो स्वप्न हमारे पूर्वजों ने देखा वह साकार रूप धारण कर चुका है। भगवान श्रीराम ने हम सभी को अपनी कृपा से अभिसिंचित किया है जिसे वर्तमान पीढ़ी पूर्ण कर रही है।




फाइबर के बुलेटप्रूफ मंदिर में शिफ्ट होंगे रामलला




बता दें कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का महासचिव बनने के बाद पहली बार अयोध्या आए विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने शनिवार को विराजमान रामलला परिसर का दौरा किया। इस दौरान गर्भगृह समेत 70 एकड़ में फैले विशाल भूभाग में भव्य मंदिर निर्माण से लेकर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं विकसित करने पर रणनीति बनाई।

तय हुआ है कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले विराजमान रामलला के लिए वैकल्पिक गर्भगृह का इंतजाम होगा। इसके लिए मानस भवन के दक्षिण तरफ फाइबर का बुलेट प्रूफ अस्थाई मंदिर बनेगा। यहां भक्तों को नजदीक से दर्शन-पूजन की सुविधा रहेगी। आने-जाने में उन्हें कम चलना पड़ेगा।

शनिवार को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के नेतृत्व में ट्रस्टी व अयोध्या राजपरिवार के बिमलेंद्र प्रताप मोहन मिश्र, डॉ. अनिल मिश्र सहित ट्रस्ट के पदेन सदस्य जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की टीम ने रामलला के दर्शन करने के बाद रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया। टीम ने मंदिर निर्माण शुरू होने से पहले रामलला के लिए वैकल्पिक अस्थायी गर्भगृह निर्माण को लेकर चर्चा की।

जिला प्रशासन ने पहले ही मानस भवन के दक्षिण तरफ बुलेटप्रूफ फाइबर से निर्मित अस्थायी मंदिर में रामलला को विराजमान करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया था। इसे डीएम अनुज कुमार झा ने मौके पर प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं के रामलला के दर्शन से लेकर प्रवेश व निकासी की रणनीति समझाई।




वैकल्पिक गर्भगृह बनाने में इन बातों का रखा जाएगा ध्यान




रामलला परिसर से बाहर आए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामलला का वैकल्पिक गर्भगृह बांस-बल्ली पर टिके तंबू का नहीं होगा। यह गर्भगृह जिस स्थल पर स्थापित किया जाएगा, उस स्थल का चुनाव इस तथ्य को ध्यान में रखकर किया जा रहा है कि यह स्थान निर्माण की गतिविधियों के संक्रमण से मुक्त रहे। साथ ही सुरक्षा संबंधी मानकों को पूरा करने के साथ यात्रियों की सुविधा के अनुरूप भी हो। ताकि उन्हें मौजूदा गर्भगृह के मुकाबले कम दूरी तय करनी पड़े।

ट्रस्ट के महासचिव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान काम शुरू होगा, तो वाहन किधर से आएंगे। निर्माण के दौरान रामलला का वैकल्पिक गर्भगृह किस स्थान पर बनाया जाना उचित होगा। आज दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों को जितना पैदल चलना पड़ता है, वैकल्पिक गर्भगृह में विराजे रामलला के दर्शन के लिए उतना पैदल न चलना पड़े आदि संभावनाओं और परिस्थितियों के बारे में विचार हुआ। चंपत राय ने मंदिर निर्माण के लिए 70 एकड़ के परिसर को पर्याप्त बताया।

कहा, मंदिर तो एक एकड़ में बनेगा और कॉरीडोर दो एकड़ में। शेष क्षेत्र में भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। भक्तों को कोई असुविधा न हो इसलिए रात में शिलाएं सड़क से रामजन्मभूमि परिसर तक पहुंचाई जाएंगी। कहा कि इसके पहले परिसर की उबड़-खाबड़ भूमि का समतलीकरण होगा। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र तकनीकि टीम के साथ जल्द ही दौरा कर इस पर रणनीति तय करेंगे।



 

 

 

 



Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...