Skip to main content

दशमेश पब्लिक स्कूल, आलमबाग का 19वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लखनऊ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आलमबाग स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल का 19वाँ स्थापना दिवस आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया विशिष्ट अतिथि उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने विद्यालय के नवीन म्यूज़िक रूम तथा डिजिटल बोर्ड युक्त स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने का यह प्रयास समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यालय एवं गुरुद्वारा कमेटी को इस पहल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद भी दिया। इसके पश्चात महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यक्ष निर्मल सिंह,रतपाल सिंह गोल्डी गुरजीत छाबड़ा, कपिल अरोड़ा रजनी कौर...

पाकिस्तान के क्रिकेटर उमर अकमल गलत अंग्रेजी के लिए ट्रोल हुए


भ्रष्टाचार विरोधी जांच का सामना कर रहे पाकिस्तान के क्रिकेटर उमर अकमल एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है. अपने एक ट्वीट में गलत अंग्रेजी लिखने के चलते उमर अकमल को ट्रोल का शिकार होना पड़ रहा है. उमर अकमल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए जो कैप्शन लिखा है वह तेजी से वायरल हो रहा है.


दरअसल पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपनी हवाई यात्रा के दौरान पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. हालांकि तस्वीर में कुछ भी गलत नहीं था, लेकिन कैप्शन में उन्होंने लिखा," दूसरे भाई से मां ". जबकि उन्हें लिखना था दूसरी मां से भाई. सोशल मीडिया में कई यूजर्स ने अकमल को जमकर ट्रोल किया.


पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड कर रहा है भ्रष्टाचार की जांच


 


हालांकि बाद में इसे हटा दिया गया, लेकिन कुछ यूजर्स इसका स्क्रीनशॉट लेकर वायरल कर रहे हैं. गौरतलब है कि पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड अकमल के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच कर रही है. इस दौरान उन्हें मैच से बाहर कर दिया गया है.


 


बोर्ड ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई की जांच पूरी होने तक उमर अकमल को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाता है. इस दौरान वह क्रिकेट से जुड़ी किसी गतिविधि में भाग नहीं ले सकेंगे. हालांकि बोर्ड ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि अकमल ने किस तरह से आचार संहिता का उल्लंघन किया है.


 


प्रतिभाशाली और अनुशासनहीन खिलाड़ी की छवि


 


गौरतलब है कि अकमल की छवि एक प्रतिभाशाली और अनुशासनहीन खिलाड़ी की है. कई बार वह अपनी हरकतों के चलते विवादों में घिर चुके हैं. हाल ही में हुए एक फिटनेस टेस्ट में भी वह फेल हो चुके हैं. जिसके बाद उन्होंने गुस्से में अपने कपड़े उतार दिए थे. 2017 में उन पर दस लाख का जुर्माना भी लग चुका है.


Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...