Skip to main content

मुथूट फाइनेंस के सी. एस. आर. सहयोग से दिव्यांग खिलाड़ियों को मिली व्हीलचेयर एवं क्रिकेट किट, समावेशी खेलों को बढ़ावा देने की पहल

  लखनऊ में दिव्यांग खिलाड़ियों के सशक्तीकरण और खेलों में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लेट्स गिव होप फाउंडेशन (Let’s Give Hope Foundation) द्वारा मुथूट फाइनेंस के सी एस आर सहयोग से व्हीलचेयर एवं क्रिकेट किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योलो हार्मनी पार्क स्पोर्ट्स एरीना एंड टर्फ में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग देना है। साथ ही इनर व्हील क्लब बारादरी लखनऊ का भी सहयोग मिला। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के इन खिलाड़ियों सोमजीत सिंह (लखनऊ), अरविंद विश्वकर्मा (मिर्जापुर), हरीश कुशवाहा (झाँसी), आफताब अंसारी (हरिद्वार), राजा बाबू (गाजियाबाद), गौरव यादव (मेरठ), जीशान अंसारी (मेरठ), अनामिक गुर्जर (मेरठ), अनिल सिंघानिया (ललितपुर), अनमोल वशिष्ठ (मेरठ) और इरफान हैदर (अंबेडकर नगर) को व्हीलचेयर और क्रिकेट किट प्रदान की गई। कार्यक्रम के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश...

कासना थाना पुलिस ने तीन साल पहले नोटबंदी में बंद हुए 500 व 1000 के पुराने नोट बदलने वाले गिरोह का भंडाफोड़


कासना थाना पुलिस ने तीन साल पहले नोटबंदी में बंद हुए 500 व 1000 के पुराने नोट बदलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात रहे संविदा लिपिक रविंद्र और 10 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


बकि एक सिपाही समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 व 1000 के 4.55 लाख के पुराने नोट और क्रेटा व स्कॉडा रैपिड कारें बरामद की हैं।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन राजेश कुमार सिंह के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लोगों से पुराने नोट लेकर फरार आरोपियों से कमीशन लेकर नए नोट में बदलते थे। फरार आरोपी कहां और कैसे नोट बदलते थे इसका पता लगाने के लिए इनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। कासना थाना पुलिस ने सेक्टर ओमीक्रोन-1 के गेट नंबर 4 के पास से शनिवार को आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इनके कब्जे से 2.55 लाख रुपये के पुराने नोट बरामद किए गए। इसके बाद तीन अन्य आरोपियों को उनके घर से दो लाख के पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी गिरोह बनाकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर से बंद हो चुके 1000 व 500 के नोट एकत्रित करते थे। इसके बाद 10 से 20 प्रतिशत कमीशन पर नए नोट में बदलते थे।

इनकी हुई गिरफ्तारी
संजय निवासी सिकंदराबाद बुलंदशहर, सचिन लडपुरा, सोनू सलेमपुर गुर्जर, जनकराज दाउदपुर, रविंद्र कुमार सेक्टर-36 नोएडा, मनीष मकोड़ा, दीपक कुमार सेक्टर बीटा-2, देवेंद्र शर्मा भजनपुरा दिल्ली, विवेक गोपालपुर दिल्ली, मनोज अजनारा डफलोडेन सेक्टर-137, रमेश सेक्टर बीटा-2 को गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा बिजेंद्र सिंह उर्फ छंगा वजीराबाद दिल्ली, सरदार वजीराबाद दिल्ली, सिपाही सचिन बैंसला, गौतम, सुधांशु जैन निवासी दिल्ली अभी फरार हैं।

आरोपी लेते थे कमीशन पर नोट
गिरफ्तार आरोपी संजय, सचिन, सोनू, जनकराज के साथ मिलकर दिल्ली निवासी देवेंद्र शर्मा, विवेक से पुराने बंद हो चुके नोट लेते थे। देवेंद्र शर्मा पुराने नोट बिजेंद्र सिंह और सरदार से लेता था। विवेक पुराने नोट गौतम से लेता था। संजय पुराने नोट सुधांशु जैन से भी लेता था। आरोपी मनोज चौधरी, दीपक व सिपाही सचिन बैंसला के संपर्क में था और इन्हें पुराने नोट देता था।

दीपक व सचिन मिलकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संविदा लिपिक रविंद्र और मकोड़ा गांव निवासी मनीष को पुराने नोट देते थे। रविंद्र और मनीष पुराने नोट लेकर नए नोट देने का काम करते थे। रविंद्र और मनीष पुराने नोटों को बीटा-2 ग्रेटर नोएडा में ई-टिकटिंग का काम करने वाले रमेश को बदलने के लिए देते थे।



करोड़ों रुपये के काले धन को खपाया



रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पुराने नोट जमा करने की तिथि निर्धारित की थी। इस समयावधि के पूरे होने के बाद से आरोपी नोट बदलने के फर्जीवाड़े में लिप्त थे।

माना जा रहा है कि एनसीआर में सक्रिय गिरोह करोड़ों के नोट अवैध रूप से बदल चुके हैं। इसमें कोई संशय नहीं जिन लोगों के पास काला धन था। वही लोग रुपये आरबीआई की निर्धारित अवधि में बैंक में जमा नहीं कर पाए थे। आरोपी ऐसे ही लोगों से काला धन लेकर नए नोट देने का धंधा कर रहे थे।

आखिर कहां ठिकाने लगाते थे पुराने नोट
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर गिरोह नोटबंदी के तीन साल बाद देश में बंद हो चुके 500 व 1000 के पुराने नोट कहां ठिकाने लगाते थे। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दिल्ली निवासी बिजेंद्र व सरदार की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। आरोपी दिल्ली के हैं, इससे आशंका है कि दिल्ली में ही कहीं आरोपी रुपये ठिकाने लगाने का काम करते होंगे।

यादव सिंह मामले में सीबीआई कर चुकी है रविंद्र से पूछताछ
गिरफ्तार किए गए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाबू रविंद्र के बारे में चर्चा है कि उससे यादव सिंह मामले में सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी है।



 

 

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

लखनऊ: पंचायतीराज निदेशालय में सफाई कर्मचारियों का सम्मेलन, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

  लखनऊ, उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा निदेशालय पंचायतीराज विभाग में (ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की भूमिका ) को लेकर एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका उदघाटन मा०पंचायतीराज मंत्री जी के करकमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना शामिल रहे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में संतकबीरनगर के विधायक माननीय गणेश चंद्र चौहान ने पदाधिकारियों को संबोधित किया। जिसमें विभाग के तमाम अधिकारियो जैसें - श्री मान प्रमुख सचिव पंचायतीराज,व निदेशक पंचायतीराज विभाग व अन्य अधिकारियों ने शिरकत की ।  उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री बसंतलाल गौतम व संचालन मयंक ने किया साथ ही प्रदेश के तमाम वक्ताओं जैसे - श्री कुलदीप वाल्मीकि ( कार्यकारिणी अध्यक्ष) , श्री शिवप्रकाश यादव ( कार्यवाहक अध्यक्ष) श्री राघवेन्द्र तिवारी ( प्रदेश प्रभारी) श्री क्रांति सिंह (प्रदेश संप्रेक्षक) श्री डीडी चौहान (प्रदेश उपाध्यक्ष) श्री राजू धानुक ( प्रदेश मंत्री) श्री श्रृवण पा...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...