लखनऊ में दिव्यांग खिलाड़ियों के सशक्तीकरण और खेलों में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लेट्स गिव होप फाउंडेशन (Let’s Give Hope Foundation) द्वारा मुथूट फाइनेंस के सी एस आर सहयोग से व्हीलचेयर एवं क्रिकेट किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योलो हार्मनी पार्क स्पोर्ट्स एरीना एंड टर्फ में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग देना है। साथ ही इनर व्हील क्लब बारादरी लखनऊ का भी सहयोग मिला। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के इन खिलाड़ियों सोमजीत सिंह (लखनऊ), अरविंद विश्वकर्मा (मिर्जापुर), हरीश कुशवाहा (झाँसी), आफताब अंसारी (हरिद्वार), राजा बाबू (गाजियाबाद), गौरव यादव (मेरठ), जीशान अंसारी (मेरठ), अनामिक गुर्जर (मेरठ), अनिल सिंघानिया (ललितपुर), अनमोल वशिष्ठ (मेरठ) और इरफान हैदर (अंबेडकर नगर) को व्हीलचेयर और क्रिकेट किट प्रदान की गई। कार्यक्रम के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान करने का वाला मामला सामने आया है। यहां एक होम्योपैथी डॉक्टर ने गुरुवार को खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा लिया। लपटों से घिरा डॉक्टर क्लीनिक से बाहर भागा तो लोग वीडियो बनाते दिखे। इसी बीच एक युवक ने आग पर काबू पाते हुए मॉल रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचावाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे हैलट रेफर कर दिया। लेकिन परिजन किसी निजी अस्पताल लेकर चले गए। दरअसल, होम्योपैथी डॉक्टर खुद को झोलाछाप कहे जाने से तनाव में था। लोग उसे झोलाछाप कहकर ताना मारते थे।
Comments
Post a Comment