ये तो सभी जानते हैं कि मां का दूध बच्चों के लिए अमृत से कम नहीं होता। यह शिशु को पोषण देता है और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। हाल ही में हुए एक शोध में इसके चमत्कारी उपायों का खुलासा हुआ है। अमेरिका में हुई इस रिसर्च में पता चला है कि मां का दूध पीने से शिशु का दिमाग बहुत तेज होता है। आइए जानते हैं और क्या कहती है ये रिसर्च:
अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में हुए हालिया शोध में यह खुलासा हुआ है कि मां का दूध न केवल बच्चों के दिमाग के विकास में सहायक होता है, बल्कि इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट ओलिगोसैकाराइड2 एफएल संज्ञानात्मक (ज्ञान संबंधी) विकास में भी मदद करता है।
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की रिसर्च टीम ने 50 माओं और उनके बच्चों पर शोध किया। शोधकर्ताओं ने मां के दूध में मौजूद तत्वों और एक से छह महीने के बच्चों को दूध पिलाने की आवृत्ति का विश्लेषण किया। जब इन बच्चों की उम्र 24 महीने हो गई तो बेले-3 स्केल की मदद से बच्चों के संज्ञानात्मक विकास को मापा गया। यह एक ऐसा परीक्षण है जिससे बच्चे के दिमागी विकास के बारे में पता लगाया जाता है
Comments
Post a Comment