Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

जम्मू में एक दर्दनाक सड़क हादसा,एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत


 गुरुवार तड़के जम्मू-पठानकोट हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह परिवार अमृतसर में एक शादी समारोह से वापस अपने घर जम्मू आ रहा था.  पुलिस की माने तो घटना सुबह करीब 7 बजे की है जब यह परिवार एक आल्टो कार से अमृतसर से जम्मू की तरफ आ रहा था.


जैसे ही यह कार जम्मू के साम्बा जिले के जटवाल इलाके में पहुंची तो वहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी. पुलिस की माने तो जिस समय यह हादसा हुआ कार तेज रफ्तार से आ रही थी और चालक शायद कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा था. घटना की सूचना मिलते ही साम्बा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के नीचे घुसी कार को बाहर निकाल कर घायलों को अस्पताल भेजा.


जहां डॉक्टर्स ने सभी को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान मंजीत सिंह, दर्शन सिंह, अर्जुन सिंह, दर्शन कौर और सरबजीत सिंह के रूप में हुई है. यह सभी लोग अमृतसर में एक शादी समारोह से लौट रहे थे. वहीं पुलिस ने इस  मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.


Comments