Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

भाजपा पर ममता बनर्जी का निशाना, धर्म का मतलब केवल बड़े-बड़े धार्मिक उपदेश देना नहींनिशाना




पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धर्म को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। कोलकाता में एक कार्यक्रम में गुरुवार को ममता ने कहा कि धर्म पुरुषों को महिलाओं और बहनों का सम्मान करना सिखाता है। धर्म का मतलब केवल बड़े-बड़े धार्मिक उपदेश देना नहीं है।
 

ममता बनर्जी ने कहा कि धर्मों ने भारत को आपसी भाईचारे के साथ रहना सिखाया है, न कि विभाजन करना और शोषण करना। उन्होंने कहा, रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, गुरु नानक, भगवान बुद्ध, गांधीजी और अन्य लोगों ने लोगों में सद्भावना का भाव भरा।

ममता ने कहा कि हम एक अखंड भारत से प्यार करते हैं, न कि एक-दूसरे को विभाजित करते हैं। हमारे यहां कई देवी-देवता हैं और हम सबकी पूजा करते हैं। उन्होंने कहा, हिंदू धर्म ने सभी का खुले हाथों से अभिवादन करना, संयम रखना और सहनशील बनना सिखाया है। उन्होंने कहा कि देश के कल्याण से ही हमारा कल्याण संभव है। हमारी ताकत विविधता में एकता है।

ममता ने आगे कहा कि 2018 में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण के 125 साल होने के मौके पर अमेरिका में कार्यक्रम रखा गया था। मैं वहां जाना चाहती थी। मुझे सूचित किया गया कि कुछ कारणों से कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। 

ममता ने आरोप लगाया कि मुझे पता है कि आयोजनकर्ताओं पर इसका दबाव बनाया गया था, क्योंकि मैंने वहां जाने की इच्छा जताई थी।

 

 




 

 


Comments