होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
औरंगाबाद में पोस्टर लगाने के साथ ही एमएनएस ने किया ऐलान,अवैध प्रवासियों की सूचना देने वालों को पांच हजार रुपये का इनाम
महाराष्ट्र में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने अवैध प्रवासियों की सूचना देने वाले लोगों के लिए इनाम का ऐलान किया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने औरंगाबाद जिले में पोस्टर लगाने के साथ ही यह ऐलान किया है कि अगर कोई भी शख्स शहर में रहने वाले अवैध बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों की पहचान पार्टी को बताता है तो उसे 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के शहर अध्यक्ष सतनाम सिंह गुलाटी ने गुरुवार को जिले में बने अपने ऑफिस के बाहर इन पोस्टरों को लगवाया है। एमएनएस का यह ऑफिस औरंगाबाद में पार्टी की गतिविधियों का आधिकारिक केंद्र होगा, जिसका उद्घाटन गुरुवार को ही किया गया है। यह पोस्टर उस वक्त लगाए गए हैं, जबकि देश के अलग-अलग हिस्सों में सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध और समर्थन का दौर जारी है।
पुलिस के हवाले करेंगे
पोस्टरों के बारे में बात करते हुए सतनाम सिंह गुलाटी ने कहा कि फिलहाल एमएनएस के पास ऐसे किसी शख्स की जानकारी नहीं है, जो कि अवैध रूप से यहां रह रहा हो। गुलाटी का कहना है कि अगर किसी नागरिक से जानकारी मिलने पर अवैध रूप से रह रहे शख्स को पुलिस के हवाले कराया जाएगा। इसके अलावा सूचना देने वाले व्यक्ति को एमएनएस इनाम देगी। बता दें कि राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना वर्तमान में महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव में प्रभावी रूप से जीत हासिल करने के लिए अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है।

Comments
Post a Comment