लखनऊ, उत्तर प्रदेश फार्मेसी कॉलेजेज एण्ड फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन (UPPCPIWA) की कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 24 अगस्त, 2026 को लखनऊ विश्वविद्यालय अतिथि गृह, लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन प्रो. अमरिका सिंह ने की तथा संचालन महामंत्री प्रो. दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश में फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान, उद्योग और फार्मासिस्टों के कल्याण को प्रोत्साहित करने के लिए 15 प्रतिष्ठित वार्षिक अवार्ड्स स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। यह अवार्ड्स फार्मेसी के जनक प्रो. महादेव लाल श्रॉफ के नाम पर राष्ट्रीय पुरस्कार सहित विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे। एसोसिएशन के महामंत्री प्रो. दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 2700 से अधिक फार्मेसी कॉलेज और 1900 से अधिक फार्मा इंडस्ट्रीज हैं। ऐसे में फार्मेसी प्रोफेशनल्स के मनोबल और उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए इन अवार्ड्स की स्थापना की गई है। सभी अवार्ड्स को अनुमोदन हेतु फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नई दिल्ली को भेजा...
थायरायड की समस्या में शरीर में थायरायड ग्रंथि ज्यादा थायरायड हार्मोन का निर्माण करने लगती है, जिस कारण लोगों को कई तरह की परेशानियां घेरने लगती हैं। अगर थायरायड का सही समय पर इलाज न किया जाए तो इससे ह्रदय रोग का खतरा मंडराने लगता है। लेकिन थायरायड में दवाओं के साथ ही योग करना भी फायदेमंद हो सकता है। आपको बता रहे हैं एक खास योग के बारे में:
अनुलोम-विलोम
- सबसे पहले सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
- उसके बाद आंखे बंद कर लें और नाक के दाहिने छिद्र को दाहिने हाथ के अंगूठे से बंद करके बांए छिद्र से धीरे-धीरे गहरी सांस लें।
- फिर नाक के बाएं छिद्र को बाकी अंगुलियों से बन्द करके नाक के दाएं छिद्र को खोलकर धीरे-धीरे सांस को बाहर छोड़ें।
- इसके बाद फिर नाक के दाएं छिद्र से ही गहरी सांस लें और नाक के दाएं छिद्र को बन्द करके बाएं छिद्र से सांस को बाहर छोड़ें।
- इस तरह की प्रक्रिया से एक चक्र पूरा होता है।
- इसे करने से रक्त का संचालन सही तरीके से होता है और बहुत से रोगों में आराम मिलता है।
Comments
Post a Comment