Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए अलग तरह की चांदी, सोने और प्लेनिटम की करेंसी तैयार की


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे के लिए अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ रवाना हो चुके हैं. डोनाल्ड ट्रंप आज (सोमवार) 11 बजकर 40 मिनट पर अहमदाबाद पहुंचेंगे. डोनाल्ड ट्रंप की स्वागत की तैयारियों में पूरा गुजरात सज गया है.


सूरत में आभूषणों की एक दुकान ने नमस्ते ट्रंप के खास मौके पर विशेष तरह की चांदी, सोने और प्लेटिनम की करेंसी तैयार की है. इस करेंसी पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें उतारी गई हैं.


डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे. वहीं एयरपोर्ट पर ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. यहीं से भव्य रोड शो होगा, जिसके बाद ट्रंप साबरमती आश्रम पहुंचेंगे.


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोमवार को अहमदाबाद यात्रा के मद्देनजर सभी एयरलाइन ने अपने यात्रियों को शहर से बाहर जाने को लेकर एडवाइजरी जारी की है. उड़ान के तीन घंटे पहले अहमदाबाद हवाईअड्डे पहुंचने को कहा है.


एयरपोर्ट सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


सभी प्रमुख एयरलाइन एयर इंडिया, स्पाइसजेट, इंडिगो, विस्तारा व गोएयर ने ट्वीट किया है कि सोमवार 24 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच हवाईअड्डा मार्ग पर भारी ट्रैफिक, रोडब्लॉक व कड़ी सुरक्षा जांच होने की संभावना है.


उन्होंने यात्रियों से अपने यात्रा संबंधी दस्तावेज व फोटो आईडी कार्ड की एक हार्ड कॉपी लाने को कहा है, जिससे उन्हें रोड ब्लॉक के दौरान जाने की अनुमति मिल सके. उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ यात्रियों को जाने की अनुमति होगी, उसके साथ किसी और को इजाजत नहीं होगी.सूरत, गुजरात: आभूषणों की एक दुकान ने 'नमस्ते ट्रंप' के खास मौके पर विशेष तरह की चांदी, सोने और प्लेटिनम की करंसी तैयार की। इस करंसी पर राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें अंकित की गई हैं।










 







 






यात्रियों पर भी रखी जाएगी नजर




एयर इंडिया ने रविवार को एक ट्वीट में कहा कि अहमदाबाद हवाईअड्डे से यात्रा करने वाले यात्री कृपया ध्यान दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन के मद्देनजर 24 फरवरी को हवाईअड्डे की तरफ आने वाले मार्ग पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.


राष्ट्रीय वाहक ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि टिकट और फोटो आईडी की प्रतियों के साथ यात्रियों को घेरे वाले क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी. कृपया प्रस्थान समय से कम से कम तीन घंटे पहले हवाईअड्डे पर पहुंचें.


Comments