*हलिया, मिर्जापुर। वार्ड नंबर 2 हलिया से जिला पंचायत प्रत्याशी रमेश केसरवानी द्वारा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला गया। अध्यक्ष बनने के बाद श्री केसरवानी ने सबसे पहला कार्य रामलीला मंचन करने वाले समस्त कलाकारों का सम्मान कर किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके अभिनय की सराहना की। श्री केसरवानी ने कहा कि रामलीला केवल मंचन नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, मर्यादा और संस्कारों का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को जीवंत करने वाले कलाकारों का सम्मान करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हलिया क्षेत्र के विकास, शिक्षा, सड़क, पानी और युवाओं के रोजगार के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और यदि क्षेत्र की जनता उन्हें जिला पंचायत सदस्य के रूप में सेवा का अवसर देती है तो वे वार्ड नंबर 2 को विकास के मामले में आदर्श वार्ड बनाएंगे। अंत में उन्होंने उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि आगामी जिला पंचायत चुनाव में उन्हें अपना आशीर्वाद और समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारीगण, बड़ी संख्...
लखनऊ में स्व. रामविलास पासवान को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, चिराग पासवान बोले - पापा को दिया सम्मान हमारे लिए गर्व का क्षण
लखनऊ, देश के दिग्गज नेता और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण स्व. रामविलास पासवान जी की आज 6वीं पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के आयोजक स्वयं उनके पुत्र और केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान थे। सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य रूप से शामिल हुए और स्व. पासवान के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री के पहुंचने पर चिराग पासवान ने भावुक होते हुए सोशल मीडिया पर आभार जताया।
चिराग ने एक्स पर लिखा - *"योगी जी ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर पापा को श्रद्धांजलि दी। उनका खुद आकर श्रद्धांजलि देना मेरे और मेरे परिवार के लिए सम्मान का क्षण है। इससे साफ है कि पापा और योगी जी का रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्नेह और आत्मीयता का था।"*
स्व. रामविलास पासवान को दलितों-पिछड़ों की आवाज माना जाता था और उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को पूरा करने में लगा दिया।
Comments
Post a Comment