उत्तर प्रदेश में फार्मेसी शिक्षा को नई उड़ान : UPPCPIWA ने 15 प्रतिष्ठित फार्मेसी अवार्ड्स की स्थापना की
लखनऊ, उत्तर प्रदेश फार्मेसी कॉलेजेज एण्ड फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन (UPPCPIWA) की कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 24 अगस्त, 2026 को लखनऊ विश्वविद्यालय अतिथि गृह, लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन प्रो. अमरिका सिंह ने की तथा संचालन महामंत्री प्रो. दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश में फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान, उद्योग और फार्मासिस्टों के कल्याण को प्रोत्साहित करने के लिए 15 प्रतिष्ठित वार्षिक अवार्ड्स स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। यह अवार्ड्स फार्मेसी के जनक प्रो. महादेव लाल श्रॉफ के नाम पर राष्ट्रीय पुरस्कार सहित विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे।
एसोसिएशन के महामंत्री प्रो. दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 2700 से अधिक फार्मेसी कॉलेज और 1900 से अधिक फार्मा इंडस्ट्रीज हैं। ऐसे में फार्मेसी प्रोफेशनल्स के मनोबल और उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए इन अवार्ड्स की स्थापना की गई है। सभी अवार्ड्स को अनुमोदन हेतु फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नई दिल्ली को भेजा जाएगा। PCI पर कोई वित्तीय भार नहीं रहेगा।
स्थापित किए गए 15 प्रमुख अवार्ड्स इस प्रकार हैं:
1. प्रो. महादेव लाल श्रॉफ - फादर ऑफ फार्मेसी नेशनल अवार्ड
2. यू.पी. फार्मासिस्ट रत्न अवार्ड
3. UPPCPIWA लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
4. फार्मा इंडस्ट्री यू.पी. गौरव अवार्ड
5. उत्तर प्रदेश के प्रख्यात फार्मासिस्ट अवार्ड
6. बेस्ट फार्मेसी इंस्टीट्यूशन ऑफ द ईयर अवार्ड
7. बेस्ट प्रिंसिपल / डायरेक्टर ऑफ द ईयर अवार्ड
8. बेस्ट फार्मेसी टीचर / एकेडमीशियन अवार्ड
9. यंग साइंटिस्ट / रिसर्चर अवार्ड
10. बेस्ट फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री कॉन्ट्रीब्यूशन अवार्ड
11. बेस्ट फार्मा एंटरप्रेन्योर एंड स्टार्ट-अप इनोवेशन अवार्ड
12. बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड
13. वीमेन फार्मासिस्ट एक्सीलेंस अवार्ड
14. कम्युनिटी एंड हॉस्पिटल फार्मासिस्ट सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड
15. रेगुलेटरी एंड सोशल सर्विस एप्रिसिएशन अवार्ड
इसके अतिरिक्त बैठक में प्रदेश में फार्मा यूनिवर्सिटी की स्थापना, AKTU द्वारा नए बी.फार्म कॉलेजों के निरीक्षण में अनियमितताओं, GST से छूट तथा एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने फार्मेसी शिक्षा के उन्नयन के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Comments
Post a Comment