भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, ईशा यादव और राजेश यादव ने कराया विशाल भंडारा
*लखनऊ।* भारतीय जनता पार्टी के तेजतर्रार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवाओं के दिलों में राज करने वाले युवा नेता *नीरज सिंह* के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को राजधानी लखनऊ में भव्यता के साथ *विशाल भंडारे* का आयोजन किया गया।
भंडारे का आयोजन प्रमुख समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री *ईशा यादव, विमला वर्मा, दिव्यांशी शुक्ला और युवा नेता राजेश यादव* के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा, जिसमें हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों, कार्यकर्ताओं और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।
*युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं नीरज सिंह - ईशा यादव*
आयोजक ईशा यादव ने बताया कि नीरज सिंह सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक सोच हैं। उन्होंने कम उम्र में ही संगठन में जो पकड़ बनाई है, वो काबिले तारीफ है। उनके जन्मदिन को हम सभी कार्यकर्ताओं ने *सेवा दिवस* के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
वहीं राजेश यादव ने कहा कि नीरज सिंह जी का जन्मदिन हमारे लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। वो हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में खड़े रहते हैं। उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा और मजबूत हो रहा है। हमने ईश्वर से उनकी लंबी उम्र और प्रदेश के नेतृत्व में और ऊंचा मुकाम हासिल करने की प्रार्थना की है।
भंडारे स्थल पर नीरज सिंह के बड़े-बड़े कटआउट और पोस्टर लगाए गए थे। "युवा दिलों की धड़कन नीरज सिंह" के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
*ये दिग्गज रहे मौजूद*
इस भव्य आयोजन में लखनऊ की राजनीति और समाज सेवा से जुड़े कई बड़े चेहरे मौजूद रहे।
मुख्य रूप से *आशीष यादव, सनी यादव, मनोज हिंदू, प्रताप सिंह वाल्मीकि, जय वाल्मीकि, शिव शंकर प्रजापति, आशीष कंचन, पार्षद मानसिंह, पार्षद रामकृष्ण यादव, सीता नेगी, नगर निगम उपनेता सदन सुशील तिवारी पम्मी* सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में नीरज सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment