Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

लखनऊ में श्री जयंत चौधरी का भव्य स्वागत, बी.के. शुक्ला ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया अभिनंदन




लखनऊ, 30 अगस्त। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री जयंत चौधरी के लखनऊ आगमन पर रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित मार्स ऑडिटोरियम में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी राष्ट्रीय लोक दल के सदस्य, शिक्षक नेता एवं पूर्व एमएलसी प्रत्याशी श्री बी.के. शुक्ला ने कीl

समारोह में राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षक समुदाय, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने श्री जयंत चौधरी का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्री बी.के. शुक्ला ने श्री जयंत चौधरी को चांदी का मुकुट, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।


कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक एवं महान किसान नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

जयंत चौधरी का संबोधन रहा समारोह का मुख्य आकर्षण

समारोह को संबोधित करते हुए श्री जयंत चौधरी ने लखनऊ में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद का महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल की संगठनात्मक प्राथमिकताओं, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार को लेकर अपने विचार साझा किए।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रहते हुए समाज के विभिन्न वर्गों से निरंतर संवाद स्थापित करें और पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को व्यापक स्तर तक पहुंचाएं।


श्री जयंत चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल का मजबूत राजनीतिक आधार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहा है, लेकिन अब पार्टी अवध और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी संगठनात्मक विस्तार एवं जनसंपर्क को नई गति देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लखनऊ प्रदेश की राजधानी होने के साथ-साथ अवध और पूर्वांचल के साथ व्यापक राजनीतिक एवं सामाजिक संवाद का महत्वपूर्ण केंद्र है।


उन्होंने किसानों, युवाओं, शिक्षकों तथा समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित न रहें, बल्कि जनता के बीच निरंतर उपस्थित रहकर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को समझें तथा उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।


इस अवसर पर श्री जयंत चौधरी ने श्री बी.के. शुक्ला द्वारा आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रीय लोक दल से जुड़कर संगठन को मजबूत करने के उनके निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अनुभवी शिक्षक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं का पार्टी से जुड़ना संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा


श्री जयंत चौधरी के संबोधन के दौरान सभागार में मौजूद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया और राष्ट्रीय लोक दल के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

अवध और पूर्वांचल में संगठन विस्तार पर जोर

राष्ट्रीय लोक दल के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश लंबे समय से मजबूत राजनीतिक आधार रहा है। अब पार्टी अवध और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपनी संगठनात्मक उपस्थिति को और मजबूत करने की दिशा में सक्रियता बढ़ा रही है। लखनऊ में आयोजित यह समारोह इसी व्यापक संगठन विस्तार और नए क्षेत्रों में जनसंपर्क को गति देने के प्रयास के रूप में महत्वपूर्ण रहा।

शिक्षक नेता श्री बी.के. शुक्ला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक समुदाय, युवाओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों की भागीदारी ने भी पार्टी के व्यापक जनसंपर्क अभियान को नई दिशा देने का संदेश दिया।


अपने स्वागत संबोधन में श्री बी.के. शुक्ला ने राष्ट्रीय लोक दल के साथ अपनी नई राजनीतिक यात्रा का उल्लेख करते हुए पार्टी की विचारधारा एवं किसान, युवा, शिक्षक तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लखनऊ और अवध क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय लोक दल के संदेश को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।


वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार ने राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का उत्साहवर्धन किया और संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।


राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री त्रिलोक त्यागी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।


राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री ऐश्वर्य राज सिंह ने प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों एवं संगठनात्मक विस्तार को लेकर अपने विचार रखे।

 वहीं प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारी) श्री अनुपम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के अंत में श्री बी.के. शुक्ला ने मुख्य अतिथि श्री जयंत चौधरी, मंचासीन वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय लोक दल के नारों एवं सामूहिक अभिवादन के साथ समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों के लिए दोपहर भोज का आयोजन भी किया गया।


यह जानकारी राष्ट्रीय लोक दल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मयंक त्रिवेदी ने दी।

Comments