Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

फैंसी ड्रेस से लेकर डिबेट तक, हिंद नगर के सेंट मीरास कॉलेज में धूम से मना स्वतंत्रता दिवस

 


देश की आजादी के *80वें वर्ष* पर हिंद नगर स्थित *सेंट मीरास इंटर कॉलेज* का परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, जोश और गर्व के साथ मनाया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ *प्रबंधक विनोद रतड़ा* द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। तिरंगा लहराते ही पूरा परिसर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से गूंज उठा। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर बच्चों द्वारा *देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण, कविता पाठ, फैंसी ड्रेस, डिबेट, राइटिंग और पेंटिंग कंपटीशन* का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्हे बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा धारण कर सबका मन मोह लिया। डिबेट और राइटिंग कंपटीशन में बच्चों ने "विकसित भारत 2047" और "आजादी का महत्व" जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।


कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को *मेडल पहनाकर सम्मानित* किया गया। प्रबंधक विनोद रतड़ा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि `आजादी हमें अनगिनत शहीदों के बलिदान से मिली है। हमें अपने कर्तव्यों का पालन कर देश को आगे बढ़ाने में योगदान देना चाहिए। बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाना ही हमारी शिक्षा का उद्देश्य है।` स्कूल की डायरेक्टर रिद्धिमा यात्रा ने कहा कि यह बच्चे हमारे देश के आगे आने वाले भविष्य हैं इनको स्वतंत्रता का महत्व और आजादी के लिए दिए गए बलिदानों की जानकारी देना हमारा फर्ज है।


विद्यालय की *शिक्षिका गीता, शिक्षिका वंदना, शिक्षिका मनोरमा और शिक्षक अवनीश* के नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों और विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा।


कार्यक्रम के समापन पर सभी ने मिलकर मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Comments